समाचार मध्यप्रदेश मंदसौर 10 अगस्त 2026 सोमवार

//////////////////////////////
मध्य प्रदेश बना है विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्य- उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा
उप मुख्यमंत्री ने 37 लाख रुपए लागत के पंचायत भवन निर्माण का लोकार्पण किया
मंदसौर 8 जुलाई 2026 / प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने शनिवार को मंदसौर जिले के ग्राम खेर खेड़ा में 37 लाख रुपए लागत से निर्मित अटल ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मध्य प्रदेश विकास के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में सम्मिलित है प्रदेश का तेजी से विकास हो रहा है। इस दौरान राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर, जिला योजना समिति सदस्य श्री राजेश दीक्षित, श्री मदन लाल राठौर तथा अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान संचालित किया जा रहा है आमजन की जो भी शिकायत है या समस्याएं होंगी उनका समाधान सुनिश्चित किया गया है अभियान में आयोजित शिविरों के दौरान जो भी आवेदन आएंगे उनका समय सीमा में निराकरण किया जाएगा। जिम्मेदारी से शासन प्रशासन द्वारा कार्य किया जाएगा विकास का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाकर गांव-गांव आपस में जोड़ दिए गए हैं। पहले जहां किसी स्थान से अन्य स्थान जाने में 5 घंटे लगते थे अब मात्र 2 घंटे में पहुंच जाते हैं। राज्य शासन द्वारा पेयजल बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है। वही आयुष्मान कार्ड बनाकर लोगों के नि:शुल्क उपचार का प्रबंध किया गया है। उप मुख्यमंत्री ने मल्हारगढ़ क्षेत्र में विकास कार्यों की जानकारी में बताया कि क्षेत्र के गांव-गांव सड़कों से जोड़ दिए गए हैं गांधी सागर बांध का पानी हर खेत तक पहुंचेगा।
राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर ने अपने संबोधन में कहां की प्रदेश में प्रत्येक क्षेत्र में विकास किया जा रहा है। प्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी है गेहूं उत्पादन में प्रदेश देश में अव्वल है हर खेत को पानी मिल रहा है हर घर नल से जल मिल रहा है किसानों की आय को दुगना करने का कार्य किया जा रहा है किसान हित सर्वोपरि है।
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया।
=============
भावगढ़ थाना पुलिस ने अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया
मंदसौर की भावगढ़ थाना पुलिस ने अफीम तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3 किलो अवैध अफीम, जिसकी कीमत करीब 6 लाख रुपए है, बरामद की। आरोपी की पहचान श्यामलाल (42) निवासी गुंदा रेल, जिला चित्तौड़गढ़, राजस्थान के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से मोटरसाइकिल और मोबाइल भी जब्त किया गया है। पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
=============
भारत के मुख्य न्यायाधीश ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
उज्जैन।भारत के मुख्य न्यायाधीश माननीय न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने शुक्रवार को उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन एवं पूजन-अर्चन किए।इस अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह तथा प्रशासक एवं अपर कलेक्टर श्री प्रथम कौशिक द्वारा माननीय मुख्य न्यायाधीश का सम्मान किया गया। उन्हें बाबा महाकाल का प्रसाद एवं स्मृति-चिह्न भेंट किया गया। साथ ही, संभागायुक्त श्री आशीष सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा भी उपस्थित रहे।
===========
अफजलपुर में भी प्रत्येक शनिवार को आयोजित किया जा रहा आपका जन प्रतिनिधि आपके द्वार अभियान
मंदसौर। मप्र सरकार के द्वारा 7 अगस्त से प्रत्येक शुक्रवार को मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत जनता के बीच पहुंच कर जनता की समस्या को सुनाकर उसके निराकरण करने का अभियान शुरू किया गया है जिसमें योजना का लाभ पात्र व्यक्ति को दिलाया जाएगा। लेकिन मंदसौर जिले की एकमात्र पंचायत अफजलपुर की है जहां पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह चंदेल के द्वारा यह योजना आपका जनप्रतिनिधि आपके द्वार नाम से विगत 11 जुलाई से निरंतर प्रति शनिवार को पंचायत भवन में आयोजित कि जा रही है।
पार्षद प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह चंदेल ने बताया कि ग्राम पंचायत अफजलपुर के विकास और लोक-कल्याण के लिए जनहित में बहुत ही शानदार और ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं इसके अंतर्गत ेमेरे द्वारा आपका जन प्रतिनिधि, आपके द्वार अभियान प्रत्येक शनिवार को प्रात: 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक ग्राम पंचायत भवन, अफजलपुर में आयोजित किया जा रहा है। श्री चंदेल ने बताया कि मुझे लगता है कि एक वार्ड के पार्षद से लगाकर सांसद तक जो जनप्रतिनिधि है, वह जनता के बीच जाकर जन समस्या को सुनेंगे समझेंगे वह निराकरण करेंगे निश्चित रूप से मध्य प्रदेश की जनता के चेहरे पर खुशी आएगी।
श्री चंदेल ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को प्रात: 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक ग्राम पंचायत भवन, अफजलपुर में इस कार्यक्रम के माध्यम से गांव की किसी भी समस्या, शिकायत या सुझाव को ग्रामीण लिखित अथवा मौखिक रूप से सीधे अपने जन प्रतिनिधि के समक्ष रखते हैं, जिसका त्वरित समाधान किया जाता है। छात्र-छात्राओं के लिए नि:शुल्क जाति प्रमाण पत्र सेवा उपलब्ध करवाई जाती है ग्राम अफजलपुर के ऐसे विद्यार्थी जिनके माता-पिता दोनों नहीं है, या माता या पिता में से कोई एक नहीं हैं, उनके जाति प्रमाण पत्र पूर्णत: नि:शुल्क बनवाए जाते है।
ग्रामीणों ने बताया कि वकील साहब श्री रघुनाथ सिंह जी को कोटि-कोटि धन्यवाद जिन्होने समाज के अंतिम छोर पर खड़े यक्ति और जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा व भविष्य को संवारने वाली इस योजना के लिए हम सभी ग्रामवासी मप्र शासन, ग्राम पंचायत अफजलपुर और रघुनाथ सिंह चंदेल का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं और इस अनुकरणीय पहल की सराहना करते हैं।
=============
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नंदावता मैं शाला प्रबंधन समिति के चुनाव संपन्न

==========
“हर घर तिरंगा” अभियान 9 अगस्त से
“हर घर तिरंगा” अभियान से जुड़ेगा वन्दे-मातरम के 150 वर्ष का उत्सव
मंदसौर 8 अगस्त 2026 / हर घर तिरंगा अभियान 9 अगस्त से आगामी 17 अगस्त तक संपूर्ण जन सहभागिता से संचालित किया जायेगा।
कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने बताया कि इस अभियान में जनसामान्य की विगत वर्षों की तरह उत्साह और देशभक्ति के साथ स्वाधीनता दिवस मनाने एवं 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने के लिए सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी इस दौरान देशभक्ति से ओतप्रोत शासकीय कार्यक्रम/चर्चाएँ जैसे आयोजन किए जाएंगे।राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूरे होने के जश्न को’हर घर तिरंगा अभियान 2026′ के साथ जोड़ा गया है।
मंदसौर जिले में अभियान के सुचारू आयोजन के लिए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।
हर घर तिरंगा अभियान 9 से 17 अगस्त 2026 की तिथियों में पूरी जनभागीदारी के साथ संचालित किया जाएगा जिले में तिरंगा से प्रेरित कला, तिरंगा प्रदर्शनी का प्रदर्शन, तिरंगा रंगोली, तिरंगा बुनाई, तिरंगा पर प्रश्नोतरी, तिरंगे के लिए स्वयं सेवा, तिरंगा सजावट और प्रकाश व्यवस्था तथा सैन्य बलों के जवानों और पुलिसकर्मियों को ‘पत्र लेखन’ जैसे कार्यक्रम तथा तिरंगा संगीत कार्यक्रम और नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जायेगा। स्थानीय स्व-सहायता समूहो और उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से आम नागरिकों के लिए पर्याप्त मात्रा में खादी/पॉलिएस्टर के राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता सुनिश्चित की जायेगी।
अभियान में केंद्रित तिरंगा मेला, तिरंगा कंसर्ट, तिरंगा बाइक तिरंगा ई-बाइक/तिरंगा साइकिल रैली, उच्च जनभागीदारी के साथ तिरंगा यात्रा, तिरंगा ध्वजबिक्री और समुचित व्यवस्था, मानव श्रृंखला निर्माण, तिरंगा एंथम आदि महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। डिजिटल सहभागिता अभियान में नागरिकों द्वारा तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करने, एवं सोशल मीडिया हेण्डल पर अभियान का प्रचार-प्रसार के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा।
“वंदे मातरम” गान के 150 वर्ष पूरे होने का जश्न
शासकीय कार्यक्रमों, शिक्षण संस्थानों तथा सार्वजनिक सभाओं में जहाँ राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान दोनों प्रस्तुत किए जा रहे हो, वहाँ ‘वंदे मातरम’ (राष्ट्रगीत) पहले गाया/बजाया जाएगा, उसके बाद राष्ट्रगान ‘जन गण मन होगा। राष्ट्रगीत गायन के दौरान उपस्थित सभी अधिकारी, कर्मचारी और नागरिक सावधान की मुद्रा में सम्मानपूर्वक खड़े रहेंगे।
शासकीय कार्यालयों एवं महाविद्यालयों के कार्यक्रमों में राष्ट्रगीत के निर्धारित छंदों का शुद्ध और गरिमापूर्ण वाचन सुनिश्चित किया जाएगा। सभी प्रत्यक्ष आयोजनों में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ का गायन और राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) फहराना/प्रदर्शन करना दोनों शामिल किए जाएंगे। इसी तरह, हर घर तिरंगा’ की वेबसाइट (www.harghartiranga.com) पर नागरिकों द्वारा तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी को अपलोड करने पर तस्वीर पर “वंदे मातरम” अंकित होगा।
“विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” 14 अगस्त 2026
14 अगस्त को देश के विभाजन के समय विस्थापन का दंश झेलने वाले और अपने प्राण गंवाने वाले नागरिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए इस दिवस को अत्यंत संवेदनशीलता के साथ मनाया जाएगा। जिला और संभाग स्तर पर शांति मार्च (मौन जुलूस) निकाला जाएगा तथा शहीदों की स्मृति में सभाएं आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रमों में विभाजन से प्रभावित परिवारों अथवा उनके प्रतिनिधियों को आमंत्रित कर उनके अनुभव साझा कराए जाएंगे। सार्वजनिक स्थलों, पुस्तकालयों और मुख्य प्रशासनिक भवनों में विभाजन के ऐतिहासिक घटनाक्रम और विस्थापितों के संघर्ष को दर्शाने वाली तस्वीरों/अभिलेखों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस आयोजन का उद्देश्य ऐतिहासिक पीड़ा को स्मरण करना और राष्ट्रीय अखंडता के प्रति संकल्पित होना है,
कार्यक्रम में सभी स्तर पर सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है जिसमें स्थानीय संस्थाओं, ग्राम जल सेवा समितियों, स्व-सहायता समूहों, पंचायती राज संस्थाओं, साथ ही स्कूली बच्चों, स्वयंसेवकों और अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं को इस अभियान का नेतृत्व करने और इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित करने पर विशेष जोर दिया गया है। “हर घर तिरंगा” की थीम अनुरूप तिरंगा फहराया जाने एवं इससे सम्बन्धित समस्त आवश्यक व्यवस्थाएँ भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गए हैं। व्यापक जनभागीदारी के साथ ही www.harghartiranga.com पर झण्डा फहराने की सेल्फी अपलोड करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए अधिकाधिक संख्या में झण्डों की आपूर्ति स्थानीय स्तर से सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही घर, कार्यालय तथा वाहनों पर तिरंगा लगाना, सेल्फ़ी अपलोड, सर्वत्र तिरंगे की दृश्यता तथा संस्कृति मंत्रालय के साथ सूचनाओं का सतत आदान-प्रदान किया जाना, हर जगह तिरंगा दृश्यता, तिरंगा के साथ रिकॉर्ड (Records with Tiranga) इत्यादि महत्वपूर्ण कार्यक्रम हैं।
==========
महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया का भ्रमण कार्यक्रम
मंदसौर 8 अगस्त 2026 / प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया का 9 अगस्त को मंदसौर आगमन होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत सुश्री भूरिया 9 अगस्त को दोपहर 3:00 बजे मंदसौर आकर स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होगी वे इसी दिन शाम 6:00 बजे मंदसौर से झाबुआ के लिए प्रस्थान कर करेगी।
=============
आदिवासी दिवस पर आदिवासी युवाओं ने वाहन रैली निकाली जगह जगह हुआ भव्य स्वागत
आदिवासी दिवस पर निकली भव्य वाहन रैली जय जोहार के नारों से गूंजा क्षेत्र
सीतामऊ विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर अंचल क्षेत्र के गांव गलियारा जाकली सहित अन्य गांवों में आदिवासी समाज द्वारा विशाल वाहन रैली का आयोजन किया गया रैली में सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने बढ़ चढकर वाहन रैली में भाग लिया सभी कार्यकर्ता पीली टी-शर्ट और पगड़ी में नजर आए और जय जोहार के नारे लगाते हुए चल रहे थे रास्ते में ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर रैली का स्वागत किया रैली का उद्देश्य आदिवासी संस्कृति गौरव व एकता का संदेश देना था आदिवासी दिवस पर वाहन रैली पीले रंग में सराबोर हुआ पूरा क्षेत्र पीली टी-शर्ट पीली पगड़ी और जय जोहार के नारे आदिवासी एकता जिंदाबाद संस्कृति और स्वाभिमान की रैली बाइक पर सवार सैकड़ों युवा आदिवासी दिवस पर दिया गौरव का संदेश वाहन रैली का ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि राजपाल सिंह राठौड़ एवं उप सरपंच मुकेश सूर्यवंशी अनिल भाटी सहित ग्रामीणजनौ ने रैली का पुष्प वर्षा से स्वागत किया।



