मंदसौर जिलासीतामऊ

तीतरोद में 65 वर्षीय महिला से मारपीट का आरोप, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज

तीतरोद में 65 वर्षीय महिला से मारपीट का आरोप, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज

सीतामऊ | थाना क्षेत्र के ग्राम तीतरोद में 65 वर्षीय महिला के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस द्वारा FIR दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, लालकुंवर पति भुवानसिंह राजपूत, उम्र 65 वर्ष, ने बताया कि वह सुबह करीब 7 बजे अपने घर पर काम कर रही थी। इसी दौरान दलपतसिंह पिता बेगमसिंह राजपूत वहां आया और घर के बाहर झाड़ू लगाने को लेकर विवाद करने लगा।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मना करने पर दलपतसिंह ने गाली-गलौज करते हुए महिला के साथ लात-घूंसों से मारपीट की और जमीन पर पटक दिया। वहीं, भुवान सिंह दरबारसिंह द्वारा भी पकड़कर मारपीट करने तथा गला दबाने का आरोप लगाया गया है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी द्वारा घर के बाहर झाड़ू लगाने पर जान से खत्म करने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद महिला थाने पहुंची और पुलिस को शिकायत दी।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मामले की जांच ASI कैलाश चंद्र बहुगुणा को सौंपी गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

नोट: यह समाचार पुलिस में दर्ज शिकायत/FIR में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। आरोपों की अंतिम पुष्टि जांच एवं न्यायालयीन प्रक्रिया के बाद होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}