प्राइमरी टीचर्स के लिए राहत भरी खबर, म्यूचुअल जिला ट्रांसफर के लिए 10-11 अगस्त से कर सकते आवेदन

प्राइमरी टीचर्स के लिए राहत भरी खबर, म्यूचुअल जिला ट्रांसफर के लिए 10-11 अगस्त से कर सकते आवेदन
मध्य प्रदेश में अपने जिले में ट्रांसफर चाहने वाले प्रायमरी टीचर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। स्कूल शिक्षा विभाग ने प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2026 में चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए पारस्परिक (म्यूचुअल) जिला परिवर्तन की सुविधा शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत समान श्रेणी के दो चयनित अभ्यर्थी आपसी सहमति से अपने आवंटित जिले और विद्यालय का आदान-प्रदान कर सकेंगे।
10 और 11 अगस्त को TRC पोर्टल पर होंगे आवेदन
लोक शिक्षण संचालनालय के आयुक्त द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, पात्र अभ्यर्थी 10 और 11 अगस्त 2026 को TRC पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यह सुविधा केवल उन्हीं उम्मीदवारों के लिए होगी, जो समान श्रेणी (Category) के हैं और आपसी सहमति से अपने आवंटित जिले एवं विद्यालय का परिवर्तन चाहते हैं।


