मंदसौरमध्यप्रदेश

समाचार मध्यप्रदेश मंदसौर 09 अगस्त 2026 रविवार

//////////////////////////////

भारत पर 100% टैरिफ वाला बिल अमेरिकी सीनेट में पास

रूसी तेल खरीदने वाले 5 देशों पर कार्रवाई; 86 सांसदों ने पक्ष में वोट किया, 11 विरोध में

अमेरिका रूस से कच्चा तेल और प्राकृतिक गैस खरीदने वाले शीर्ष पांच देशों पर 100 फीसदी तक का शुल्क लगाएगा। इन देशों में चीन और भारत भी शामिल हैं।शुल्क का स्तर अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर तय करेंगे।

उन देशों को छूट मिलेगी जो रूस के कुल प्राकृतिक गैस निर्यात का 15 फीसदी से कम आयात करते हैं। उन्हें भी छूट मिलेगी जो देश जो रूसी प्राकृतिक गैस के उपयोग को कम करने के लिए काम कर रहे हैं।

=======

नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगे ट्रांसफार्मर मौत के देते न्योता विद्युत विभाग को लेना चाहिए संज्ञान

सीतामऊ ट्रांसफार्मर खुले में लगे हैं नीचे बिजली के बॉक्स और तार फैले हुए हैं चारों तरफ कोई सेफ्टी जाली बाउंड्री नहीं है पास में पैदल रास्ता और हरियाली है बारिश के दिनों में करंट शॉर्ट सर्किट और हादसे का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है विद्युत विभाग को जनहानि को देखते हुए नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में लगे सभी ट्रांसफार्मर के चारों ओर प्लास्टिक कोटेड सेफ्टी जाली लगाना चाहिए ताकि बारिश में कोई दुर्घटना न हो में *खुले ट्रांसफार्मर बने जानलेवा* सेफ्टी जाली की मांग ग्रामीण एवं शहर क्षेत्र में लगे ट्रांसफार्मर बिना किसी सुरक्षा घेरे के खुले में रखे हैं नीचे बिजली के बॉक्स और खुले तार भी हैं बरसात में बच्चों और राहगीरों को करंट लगने का खतरा बना रहता है *स्थानीय नागरिकों ने विद्युत विभाग से मांग की है* कि नगर और ग्रामीण क्षेत्र के सभी ट्रांसफार्मर के चारों ओर प्लास्टिक कोटेड सेफ्टी जाली लगाई जाए जिससे जनहानि रोकी जा सके

मांग: तुरंत सुरक्षा उपाय किए जाएं खुला ट्रांसफार्मर खुला खतरा नगर में ट्रांसफार्मर के चारों ओर सेफ्टी जाली नहीं। बारिश में बड़ा हादसा हो सकता है विद्युत विभाग संज्ञान ले जनता की मांग नगर-ग्रामीण के हर ट्रांसफार्मर पर प्लास्टिक कोटेड जाली लगे एक जान भी कीमती है.!

===========

कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारियों की बैठक लेकर जिले की शैक्षणिक व्यवस्था की समीक्षा की

मंदसौर 8 अगस्त 2026/ शनिवार को कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों तथा विकासखंड स्त्रोत समन्वयकों की बैठक लेकर जिले की शैक्षणिक व्यवस्था की समीक्षा की । इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री पंकज जाट भी उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक के दौरान बीओ एवं बीआरसी से शिक्षा के संबंध में चर्चा की । समस्याओं के बारे में, शिक्षकों के अटेंडेंस के संबंध में, ड्रॉपआउट बच्चों की जानकारी, जीर्ण शीर्ण विद्यालय की जानकारी, शिक्षकों की जानकारी, विद्यालय के मरम्मत की जानकारी, पुस्तकों के वितरण की जानकारी, साइकिल वितरण, छात्रवृत्ति, ऑनलाइन वर्क, अपार आईडी, आदि के संबंध में विस्तृत चर्चा की ।

कलेक्टर ने कहा कि जो विद्यालय भवन जीर्ण शीर्ण है वहां विद्यालय का संचालन ना करें। जिन स्कूल भवनों की मरम्मत की स्वीकृति आ गई है उन स्कूल भवनों की मरम्मत की कार्यवाही करें । स्कूलों में किसी प्रकार की सुविधा न हो ।

बीओ एवं बीआरसी अपने अपने विद्यालय भवन का निरीक्षण करें , प्लानिंग करके जाएं एवं निरीक्षण का आउटपुट भी प्रदान करें । बच्चों को कैसे शिक्षा बेहतर मिले इसके लिए प्रयास करें । हर माह समीक्षा होगी । शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाने का प्रयास करें

==========

मध्य प्रदेश बना है विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्य-उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा

उप मुख्यमंत्री ने 37 लाख रुपए लागत के पंचायत भवन निर्माण का लोकार्पण किया

मंदसौर 8 जुलाई 2026 / प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने शनिवार को मंदसौर जिले के ग्राम खेर खेड़ा में 37 लाख रुपए लागत से निर्मित अटल ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मध्य प्रदेश विकास के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में सम्मिलित है प्रदेश का तेजी से विकास हो रहा है। इस दौरान राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर, जिला योजना समिति सदस्य श्री राजेश दीक्षित, श्री मदन लाल राठौर तथा अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान संचालित किया जा रहा है आमजन की जो भी शिकायत है या समस्याएं होंगी उनका समाधान सुनिश्चित किया गया है अभियान में आयोजित शिविरों के दौरान जो भी आवेदन आएंगे उनका समय सीमा में निराकरण किया जाएगा। जिम्मेदारी से शासन प्रशासन द्वारा कार्य किया जाएगा विकास का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाकर गांव-गांव आपस में जोड़ दिए गए हैं। पहले जहां किसी स्थान से अन्य स्थान जाने में 5 घंटे लगते थे अब मात्र 2 घंटे में पहुंच जाते हैं। राज्य शासन द्वारा पेयजल बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है। वही आयुष्मान कार्ड बनाकर लोगों के नि:शुल्क उपचार का प्रबंध किया गया है। उप मुख्यमंत्री ने मल्हारगढ़ क्षेत्र में विकास कार्यों की जानकारी में बताया कि क्षेत्र के गांव-गांव सड़कों से जोड़ दिए गए हैं गांधी सागर बांध का पानी हर खेत तक पहुंचेगा।

राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर ने अपने संबोधन में कहां की प्रदेश में प्रत्येक क्षेत्र में विकास किया जा रहा है। प्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी है गेहूं उत्पादन में प्रदेश देश में अव्वल है हर खेत को पानी मिल रहा है हर घर नल से जल मिल रहा है किसानों की आय को दुगना करने का कार्य किया जा रहा है किसान हित सर्वोपरि है।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया।

============

“हर घर तिरंगा” अभियान 9 अगस्त से

“हर घर तिरंगा” अभियान से जुड़ेगा वन्दे-मातरम के 150 वर्ष का उत्सव

मंदसौर 8 अगस्‍त 2026 / हर घर तिरंगा अभियान 9 अगस्त से आगामी 17 अगस्त तक संपूर्ण जन सहभागिता से संचालित किया जायेगा।

कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने बताया कि इस अभियान में जनसामान्य की विगत वर्षों की तरह उत्साह और देशभक्ति के साथ स्वाधीनता दिवस मनाने एवं 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने के लिए सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी इस दौरान देशभक्ति से ओतप्रोत शासकीय कार्यक्रम/चर्चाएँ जैसे आयोजन किए जाएंगे।राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूरे होने के जश्न को’हर घर तिरंगा अभियान 2026′ के साथ जोड़ा गया है।

मंदसौर जिले में अभियान के सुचारू आयोजन के लिए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।

हर घर तिरंगा अभियान 9 से 17 अगस्त 2026 की तिथियों में पूरी जनभागीदारी के साथ संचालित किया जाएगा जिले में तिरंगा से प्रेरित कला, तिरंगा प्रदर्शनी का प्रदर्शन, तिरंगा रंगोली, तिरंगा बुनाई, तिरंगा पर प्रश्नोतरी, तिरंगे के लिए स्वयं सेवा, तिरंगा सजावट और प्रकाश व्यवस्था तथा सैन्य बलों के जवानों और पुलिसकर्मियों को ‘पत्र लेखन’ जैसे कार्यक्रम तथा तिरंगा संगीत कार्यक्रम और नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जायेगा। स्थानीय स्व-सहायता समूहो और उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से आम नागरिकों के लिए पर्याप्त मात्रा में खादी/पॉलिएस्टर के राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता सुनिश्चित की जायेगी।

अभियान में केंद्रित तिरंगा मेला, तिरंगा कंसर्ट, तिरंगा बाइक तिरंगा ई-बाइक/तिरंगा साइकिल रैली, उच्च जनभागीदारी के साथ तिरंगा यात्रा, तिरंगा ध्वजबिक्री और समुचित व्यवस्था, मानव श्रृंखला निर्माण, तिरंगा एंथम आदि महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। डिजिटल सहभागिता अभियान में नागरिकों द्वारा तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करने, एवं सोशल मीडिया हेण्डल पर अभियान का प्रचार-प्रसार के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा।

“वंदे मातरम” गान के 150 वर्ष पूरे होने का जश्न

शासकीय कार्यक्रमों, शिक्षण संस्थानों तथा सार्वजनिक सभाओं में जहाँ राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान दोनों प्रस्तुत किए जा रहे हो, वहाँ ‘वंदे मातरम’ (राष्ट्रगीत) पहले गाया/बजाया जाएगा, उसके बाद राष्ट्रगान ‘जन गण मन होगा। राष्ट्रगीत गायन के दौरान उपस्थित सभी अधिकारी, कर्मचारी और नागरिक सावधान की मुद्रा में सम्मानपूर्वक खड़े रहेंगे।

शासकीय कार्यालयों एवं महाविद्यालयों के कार्यक्रमों में राष्ट्रगीत के निर्धारित छंदों का शुद्ध और गरिमापूर्ण वाचन सुनिश्चित किया जाएगा। सभी प्रत्यक्ष आयोजनों में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ का गायन और राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) फहराना/प्रदर्शन करना दोनों शामिल किए जाएंगे। इसी तरह, हर घर तिरंगा’ की वेबसाइट (www.harghartiranga.com) पर नागरिकों द्वारा तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी को अपलोड करने पर तस्वीर पर “वंदे मातरम” अंकित होगा।

“विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” 14 अगस्त 2026

14 अगस्त को देश के विभाजन के समय विस्थापन का दंश झेलने वाले और अपने प्राण गंवाने वाले नागरिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए इस दिवस को अत्यंत संवेदनशीलता के साथ मनाया जाएगा। जिला और संभाग स्तर पर शांति मार्च (मौन जुलूस) निकाला जाएगा तथा शहीदों की स्मृति में सभाएं आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रमों में विभाजन से प्रभावित परिवारों अथवा उनके प्रतिनिधियों को आमंत्रित कर उनके अनुभव साझा कराए जाएंगे। सार्वजनिक स्थलों, पुस्तकालयों और मुख्य प्रशासनिक भवनों में विभाजन के ऐतिहासिक घटनाक्रम और विस्थापितों के संघर्ष को दर्शाने वाली तस्वीरों/अभिलेखों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस आयोजन का उद्देश्य ऐतिहासिक पीड़ा को स्मरण करना और राष्ट्रीय अखंडता के प्रति संकल्पित होना है,

कार्यक्रम में सभी स्तर पर सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है जिसमें स्थानीय संस्थाओं, ग्राम जल सेवा समितियों, स्व-सहायता समूहों, पंचायती राज संस्थाओं, साथ ही स्कूली बच्चों, स्वयंसेवकों और अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं को इस अभियान का नेतृत्व करने और इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित करने पर विशेष जोर दिया गया है। “हर घर तिरंगा” की थीम अनुरूप तिरंगा फहराया जाने एवं इससे सम्बन्धित समस्त आवश्यक व्यवस्थाएँ भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गए हैं। व्यापक जनभागीदारी के साथ ही www.harghartiranga.com पर झण्डा फहराने की सेल्फी अपलोड करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए अधिकाधिक संख्या में झण्डों की आपूर्ति स्थानीय स्तर से सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही घर, कार्यालय तथा वाहनों पर तिरंगा लगाना, सेल्फ़ी अपलोड, सर्वत्र तिरंगे की दृश्यता तथा संस्कृति मंत्रालय के साथ सूचनाओं का सतत आदान-प्रदान किया जाना, हर जगह तिरंगा दृश्यता, तिरंगा के साथ रिकॉर्ड (Records with Tiranga) इत्यादि महत्वपूर्ण कार्यक्रम हैं।

=============

महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया का भ्रमण कार्यक्रम

मंदसौर 8 अगस्त 2026 / प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया का 9 अगस्त को मंदसौर आगमन होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत सुश्री भूरिया 9 अगस्त को दोपहर 3:00 बजे मंदसौर आकर स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होगी वे इसी दिन शाम 6:00 बजे मंदसौर से झाबुआ के लिए प्रस्थान कर करेगी।

=============

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}