खेल-स्वास्थ्यमंदसौरमध्यप्रदेश
बाहरवें मप्र राज्य सब जूनियर कुराश चेम्पियनशिप 20260-27 का भव्य शुभारंभ

बाहरवें मप्र राज्य सब जूनियर कुराश चेम्पियनशिप 20260-27 का भव्य शुभारंभ
मंदसौर। शहर में पहली बार प्रदेशभर के अंडर-14 क़ुराश खिलाड़ियों का दो दिवसीय समागम प्रारम्भ हुआ। अवसर था बाहरवें मप्र राज्य सब जूनियर कुराश चेम्पियनशिप 20260-27 के भव्य शुभारंभ का। इस दो दिवसीय स्पर्धा में प्रदेशभर के 22 जिलों की टीमों के 425 बच्चे भाग लेंगे। पहले दिवस आयोजित स्पर्धा में 12 वर्ष से कम आयु के खिलाडियों ने अपना प्रदर्शन किया। स्पर्धा का शुभारंभ एक गरिमामय समारोह में हुआ।शुभारंभ सत्र में बतौर अतिथि सुश्री इष्टा भाचावतअध्यक्ष ब्लॉक कॉंग्रेस, डॉ प्रवीणसिंह मंडलोई जिलाध्यक्ष विहिप, विहिप जिला सेवा प्रमुख विनोद जाट, सामाजिक कार्यकर्ता अंकित माहेश्वरी, विहिप नगर मंत्री गौरव शर्मा ने बतौर अतिथि शिरकत की। स्पर्धा की शुरुआत में अतिथियों ने श्री राम दरबार व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया। ततपश्चात कोट पर पहुँचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। विवेक स्वामी अध्यक्ष एमयोचर क़ुराश एसोसिएशन मप्र ने भी मंच की शोभा बढ़ाई। राहुल व्यास सचिव एमयोचर क़ुराश एसोसिएशन मप्र ने क़ुराश खेल व इस पूरी स्पर्धा के बारे में विस्तृत जानकारी दी। स्वागत उद्बोधन प्रदीप चौधरी अध्यक्ष मंदसौर क़ुराश एसोसिएशन ने दिया। समारोह को सम्बोधित करते हुए अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वचन दिया।
समारोह का संचालन पत्रकार एवं जिला क़ुराश एसोसिएशन के सह सचिव ललित एम पटेल ने किया। शुभारंभ सत्र का आभार जिला क़ुराश एसोसिएशन के सचिव हरीश टेलर ने माना।
प्रथम दिवस आयोजित स्पर्धा का माहौल देखते ही बन रहा था। महज 12 साल से कम आयु के इन नन्हे खिलाड़ियों का जोश और उत्साह स्पर्धा में चार चांद लगा रहा था। सिंधु महल धानमंडी में आयोजित इस स्पर्धा को देखने के लिए बड़ी संख्या में शहर के आम।नागरिक पहुँचे।



