मंदसौर जिला

दलौदा पुलिस को दुकान के गल्ले में नगदी रुपये चोरी करने वाले शातिर आरोपी को पकडने में मिली सफलता

दलौदा पुलिस को दुकान के गल्ले में नगदी रुपये चोरी करने वाले शातिर आरोपी को पकडने में मिली सफलता

दलौदा –  पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीणा के द्वारा अभियान के तहत निर्देश के पालन मे कार्यवाही करते एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री तेर सिहं बघेल एवं  SDOP  कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन तथा रविन्द्र प्रताप डांगी थाना प्रभारी थाना दलौदा के नेतृत्व मे दलौदा पुलिस टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गये नगदी रुपये बरामद करने में सफलता प्राप्त की।

05.08.2026 को फरियादी विक्रम पिता लालचन्द पाटीदार उम्र 23 वर्ष निवासी गुर्जरबर्डिया थाना अफजलपुर ने थाना उपस्थित होकर सुचना दी कि मेरी दलौदा मे श्री साँवलिया होम डेकोर के नाम से जैन मन्दिर के पास एच डी एफ सी बैंक के नीचे पी वी सी की दुकान है। दिनांक 04.08.2026 को शाम करीबन 06.00 बजे मै तथा मेरे दुकान के कर्मचारी नरेन्द्र दुकान के पीछे बने गोदाम पर गए थे। आगे काउन्टर पर कोई नही था। तभी सफेद टी शर्ट पहने एक व्यक्ति मेरी दुकान में घुसकर दुकान के गल्ले मे रखे 64 हजार रूपये चोरी कर ले गया है। मैने उक्त अज्ञात व्यक्ति की तलाश आसपास की परन्तु कही कोई पता नही चला बाद फरियादी की सुचना पर थाना दलौदा पर अपराध क्रमांक 300/2026 धारा 331(3),305 (ए) बी एन एस कायम कर विवेचना मे लिया गया।

दौराने विवेचना विशेष टीम का गठन किया गया जो गठित टीम द्वारा घटना स्थल व आरोपी के भागने के रुट के करीबन 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज देखे गये व तकनीकी व वैज्ञानिक साक्ष्य के आधार पर आरोपी मोईन उर्फ काला उर्फ बारिक पिता सलीम अब्बासी उम्र 21 साल निवासी नीमशाह दरगाह के पास जुना रिसाला इंदौर को गिरफ्तार किया जाकर आरोपी के कब्जे से चोरी किये गये नगदी रुपये जप्त किये गये। गिरफ्तारशुदा आरोपी मोईन उर्फ काला उर्फ बारिक आदतन अपराधी होकर आरोपी के विरुद्ध जिला इंदौर के अलग अलग थानो में चोरी नकबजनी, अवैध हथियार रखने व सम्पति संबंधी 13 मामले पंजीबद्ध हैं।

गिरफ्तार आरोपी -01. मोईन उर्फ काला उर्फ बारिक पिता सलीम अब्बासी उम्र 21 साल निवासी नीमशाह दरगाह के पास जुना रिसाला इंदौर

सराहनीय कार्य- उनि रविन्द्र प्रताप डांगी थाना प्रभारी दलौदा, प्रआर अजीत सिंह, प्र.आर. दिपेन्द्र सिंह, आरक्षक कमलेश शर्मा, आर. चालक मुकेश नैन की विशेष भुमिका रही ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}