मंदसौर जिलासीतामऊ

शासकीय हाई स्कूल खेताखेड़ा पर निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न

शासकीय हाई स्कूल खेताखेड़ा पर निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न

सालरिया – सीतामऊ विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल खेता खेड़ा पर निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार भाजपा सीतामऊ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष धनसुख पाटीदार जनपद सदस्य भगवती लाल सुरावत मंडल उपाध्यक्ष मानसिंह चौहान,वर्दी चंद्र शर्मा,श्याम सिंह गौड,समरथ अंजना, मुकेश चौहान,रमेश पोरवाल सालरिया, प्रवीण शर्मा,लक्ष्मण गिरि गोस्वामी, रामनिवास लोहार, धनपाल सिंह सिसोदिया, श्रवण सिंह भाटी, सरपंच सौदान सिंह चौहान, गोपाल सिंह परिहार,भारत सिंह गुर्जर, गोपाल सिंह राठौर आदि अनेक समाजसेवी एवं गांव वासी उपस्थित थे सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र बरोला एवं शिक्षकों द्वारा अतिथियों पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया अतिथियों द्वारा कहा गया है कि बाहर से आने वाले विद्यार्थियों को सरकार द्वारा निशुल्क साइकिले इसलिए दी जा रहीं हैं कि वह समय पर स्कूल आ सके एवं समय पर घर जा सके बच्चों के पहले गुरु माता-पिता होते हैं जो उनका जन्म देकर बोलना सीखाते हैं एवं दूसरे गुरु शिक्षक होते हैं जो उनको शिक्षा के साथ-साथ संस्कार सिखाते हैं हमें पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन,योग एवं अन्य गतिविधियों खेलकूद में भी भाग लेना चाहिए क्या पता अपना सिलेक्शन कब और कहां हो जाए हमें रोज सुबह जल्दी उठना चाहिए एवं टाइम टेबल बना लेना चाहिए किस समय क्या करना है तत्पश्चात अतिथियों द्वारा बाहर से आने वाले 50 विद्यार्थियों को निशुल्क साइकिलें वितरण की गई कार्यक्रम का संचालन अध्यापक विक्रम सिंह देवड़ा ने किया एवं आभार प्रधानाचार्य राजेंद्र बरोला ने व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}