मंदसौरराजनीति

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर मल्हारगढ़ में जश्न, पटाखे फोड़कर बांटी मिठाई

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर मल्हारगढ़ में जश्न, पटाखे फोड़कर बांटी मिठाई

मल्हारगढ़। दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत की खुशी पूरे प्रदेश में देखने को मिली। इसी क्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मल्हारगढ़ के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विजय का जश्न उत्साहपूर्वक मनाया।कार्यकर्ताओं ने गाडगिल चौराहे पर एकत्रित होकर आतिशबाजी की, एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और जीत की बधाई दी। इस दौरान कांग्रेस के पक्ष में जमकर नारेबाजी की गई तथा कार्यकर्ताओं ने इस जीत को जनता का जनादेश बताते हुए इसे लोकतंत्र की जीत करार दिया।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि दतिया उपचुनाव का परिणाम जनता के विश्वास और कांग्रेस की नीतियों पर मुहर है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी प्रदेश में कांग्रेस को जनता का भरपूर समर्थन मिलेगा।जश्न के दौरान ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, युवा कांग्रेस एवं महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशियां साझा कीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}