सामाजिकमंदसौरमंदसौर जिला
वैष्णव बैरागी समाज का पांचवां प्रतिभा सम्मान समारोह 9 अगस्त को, निकलेगी विशाल तिरंगा रैली

मंदसौर। श्री वैष्णव बैरागी कोर कमेटी, जिला मंदसौर द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. श्री सतीश वैष्णव की स्मृति में पांचवां प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन 9 अगस्त (रविवार) को प्रातः 11 बजे से कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम, मंदसौर में किया जाएगा। आयोजन को लेकर समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई तथा इसे भव्य एवं सफल बनाने के लिए समाजजनों ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
बैठक में निर्णय लिया गया कि समारोह में मंदसौर, नीमच, रतलाम एवं प्रतापगढ़ जिलों के मेधावी विद्यार्थियों का देशभर से पधारने वाले मुख्य अतिथियों के हाथों सम्मान किया जाएगा। यह आयोजन वैष्णव बैरागी समाज का देश का सबसे बड़ा प्रतिभा सम्मान समारोह माना जाता है।
आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। देशभर से समाजसेवियों के मंदसौर पहुंचने की संभावना है। अतिथियों के ठहरने एवं भोजन की व्यवस्था रिसोर्ट में की गई है, वहीं कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए शहरभर में होर्डिंग्स लगाए जा रहे हैं।
इस अवसर पर राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करने के लिए विशाल ऐतिहासिक तिरंगा रैली भी निकाली जाएगी। रैली में सैकड़ों स्कूटर, बाइक, खुली जीप, बग्गियां एवं अन्य चार पहिया वाहन शामिल होंगे। आयोजकों के अनुसार रैली में लगभग 2500 से 3000 समाजजन सहभागिता करेंगे।
सेवा संघ अध्यक्ष महेश कुमार वैष्णव, मंदसौर ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान करने के साथ-साथ समाज में शिक्षा, एकता और राष्ट्रप्रेम की भावना को सशक्त करना है।
बैठक में आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए कोर कमेटी अध्यक्ष राधेश्याम बैरागी, मुख्य संरक्षक श्रीमती माधवी बैरागी, युवा जिलाध्यक्ष श्यामदास बैरागी, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्रीमती आशा बैरागी, पंच रत्न टीम सदस्य, पदाधिकारीगण सदस्यगणों आदि सभी ने अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।