रतलामआलोट

प्रदेश स्तर पर एक लाख 11 हजार वृक्षारोपण एक साथ में किया गया 

प्रदेश स्तर पर एक लाख 11 हजार वृक्षारोपण एक साथ में किया गया 

विधायक चंदरसिंह सिसोदिया ने पावटी में किया पौधारोपण

किशनगढ़ ताल

ठा शंभू सिंह तंवर

अखिल भारतीय सौंधवाडी राजपूत महासभा मध्यप्रदेश के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया

एक पोधा मां के नाम भारत सरकार द्वारा चलाया जाए अभियान के अंतर्गत पर्यावरण को बढ़ाने के निमित अखिल भारतीय सोंधवाड़ी राजपूत महासभा मध्य प्रदेश संगठन द्वारा पूरे प्रदेश के सभी जिलों में 110000 पौधा वृक्षारोपण करने का लक्ष्य रखा गया था !

जिसमें रतलाम जिले को 10000 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया था जिसे रतलाम जिला प्रभारी नारायण सिंह सिसोदिया युवा प्रदेश सचिव के मार्गदर्शन में एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम की प्रभारी युवा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह परिहार के निर्देशन में लगातार छह-सात दिनों से सभी गांव में वृक्षारोपण कार्यक्रम जोर सौर से चला गया । एक अगस्त को कालेश्वर मंदिर प्रांगण बदनावरा में 1000 पौधे लगाए गए एवं नवोदय विद्यालय आलोट में 101 पौधे लगाए

वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष एवं जनपद अध्यक्ष कालू सिंह परिहार रतलाम जिला प्रभारी नारायण सिंह सिसोदिया जिला अध्यक्ष भगवान सिंह चौहान युवा अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह परिहार प्रदेश मिडीया प्रभारी शंभूसिंह तंवर जिला महासचिव किशोर सिंह परिहार पुर सिंह चौहान उपाध्यक्ष दिलीप सिंह तंवर संरपच कैलाश सिंह सिसोदिया सचिव गोकुल सिंह सिसोदिया अर्पित सिंह परिहार मेहरबान सिंह तंवर संरपच दिलीप सोभानसिह पंवार ब्लॉक अध्यक्ष नारायण सिंह परिहार अवतार सिंह सिसोदिया व गुमान सिंह सिसोदिया मानसिंह सिसोदिया भारत सिंह परिहार मान सिह परिहार आदि समाज पदाधिकारी उपस्थित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}