समाचार मध्यप्रदेश मंदसौर 02 अगस्त 2026 रविवार

/////////////////////////////
कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने गरोठ तथा भानपुरा विकासखंड स्तरीय बैठक लेकर प्रगति की समीक्षा की
मंदसौर 1 अगस्त 2026 / जिले के भ्रमण पर शनिवार को कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने गरोठ तथा भानपुरा विकासखंड स्तरीय बैठक आयोजित कर शासन की योजनाओं, कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। इस अवसर पर गरोठ एसडीएम श्री राहुल चौहान के अलावा खंड स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।इस अवसर पर कलेक्टर द्वारा आगामी दिनों संचालित होने वाले मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की तैयारी की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्रकरणों के निराकरण जानकारी प्राप्त की गई।
विकास खंड स्तरीय बैठक में कलेक्टर शासन की योजनाओं, निर्माण कार्यों की प्रगति से अवगत हुए क्षेत्र की सामान्य जानकारी भी प्राप्त की। शासन की लाडली लक्ष्मी योजना, आंगनवाड़ियों के संचालन, एनआरसी केंद्र संचालन की जानकारी प्राप्त की। ड्रॉप आउट बच्चों की जानकारी प्राप्त की। क्षेत्र में स्कूलों तथा छात्रावासों के संचालन से भी अवगत हुए, स्टाफ संख्या तथा छात्र संख्या की जानकारी प्राप्त की। वीबी जी राम जी योजना की भौतिक तथा वित्तीय उपलब्धि की समीक्षा की। नगर परिषद अधिकारी को नागरिक सेवाएं बेहतर ढंग से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। एसडीएम से राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति देखी गई। राजस्व प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय सीमा में निराकरण के लिए निर्देश दिए।
आगामी मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के क्रियान्वयन के संबंध में अधिकारियों को दिशा निर्देशित किया पूर्व तैयारी के साथ ही शिविर के सफल आयोजन हेतु निर्देशित किया।
कलेक्टर द्वारा पेयजल स्त्रोत की जानकारी प्राप्त की गई किसी भी समस्या की स्थिति में वैकल्पिक पेयजल स्रोत निर्माण के निर्देश भी दिए गए। बैठक में विकासखंड स्तरीय समस्त विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
========
कलेक्टर श्री सिंह ने कुरावन में सामुदायिक मांगलिक भवन का निरीक्षण किया
मंदसौर 1 अगस्त 2026 / कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने शनिवार को ग्राम कुरावन में निर्मित सामुदायिक मांगलिक भवन का निरीक्षण किया एवं निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन, एसडीएम श्री चौहान, कुरावन के सरपंच एवं स्थानीय नागरिक मौजूद थेlसामुदायिक मांगलिक भवन का निर्माण जन सहयोग के माध्यम से भी किया गया है । इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि इस मांगलिक भवन से लोगों को सामाजिक आयोजन में सुविधा होगी । कलेक्टर ने पौधारोपण। भी किया।
कलेक्टर ने चंदवासा में स्थित धर्मराजेश्वर मंदिर पहुंचकर दर्शन कर पूजा अर्चना की एवं जिले वासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना की।
============
संकुल केंद्र शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपलियामंडी में प्रेमचंद जयंती पर छात्रों के साथ कार्यक्रम आयोजितकार्यक्रम में वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक एवं मंदसौर के साहित्यिक-सांस्कृतिक संरक्षक श्री नरेंद्र सिंह सिपानी ने कहा कि प्रेमचंद ने किसानों, मजदूरों, महिलाओं और वंचित वर्गों की पीड़ा को जिस संवेदनशीलता और यथार्थ के साथ अपनी रचनाओं में अभिव्यक्त किया, वह आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि प्रेमचंद का साहित्य हमें यह समझाता है कि विकास केवल भौतिक प्रगति का नाम नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति को सम्मान और अधिकार मिलने से ही वास्तविक विकास संभव है। श्री सिपानी भारत सहित विश्व के अनेक देशों की यात्रा कर चुके हैं तथा कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में केंद्र और राज्य सरकार से अनेक पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं।
प्रगतिशील लेखक संघ के प्रांतीय सचिव मंडल सदस्य असअद अंसारी ने कहा कि प्रेमचंद केवल महान कथाकार नहीं, बल्कि सामाजिक और नैतिक चेतना के लेखक थे। उनकी रचनाएँ ईमानदारी, सत्य, न्याय, समानता और मानवीय संवेदना का संदेश देती हैं। आज के युवाओं को प्रेमचंद पढ़कर सामाजिक जिम्मेदारी और लोकतांत्रिक मूल्यों को समझना चाहिए।
प्रगतिशील लेखक संघ, इकाई मंदसौर के उपाध्यक्ष डॉ. स्वप्निल ओझा ने कहा कि प्रेमचंद का साहित्य मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक समरसता का साहित्य है। ‘ईदगाह’, ‘पंच परमेश्वर’ और अन्य रचनाएँ आज भी इंसानियत, भाईचारे और न्याय का संदेश देती हैं।
संकुल प्राचार्य बी.आर. सिसोदिया ने कहा कि प्रेमचंद की सरल भाषा और जनजीवन से जुड़ी रचनाएँ विद्यार्थियों को जीवन-मूल्यों की शिक्षा देती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रेमचंद के साहित्य को पढ़ने का आह्वान किया।
स्थानीय विद्यालय के वरिष्ठ हिंदी शिक्षक पी.एल. चौहान ने प्रेमचंद के साहित्य को सामाजिक चेतना का सशक्त माध्यम बताते हुए कहा कि उनकी रचनाएँ आज भी पाठकों को सोचने और समाज को बेहतर बनाने की प्रेरणा देती हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने प्रेमचंद के साहित्य को वर्तमान पीढ़ी तक पहुँचाने तथा विद्यार्थियों में पठन-पाठन की रुचि विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम के प्रारंभ इप्टा की प्रांतीय कार्यकारिण सदस्य,गीतकार,गायिका हूर बानो सैफी ने दुष्यन्त कुमार की ग़ज़ल कहां तो तय था चारागां हर एक घर के लिए/कहां चराग़ मयस्सर नहीं शहर के लिए ..से प्रारंभ किया संकुल शिक्षिका अंजुम शाह ने तू जिंदा है तो ज़िंदगी की जीत में यक़ीन कर /अगर कहीं है स्वर्ग तो उतार ला जमीन पर….गीत प्रस्तुत किया श्री सिपानी ने विद्यालय के छात्रों को उनके फार्म हाउस पर आने का निमंत्रण दिया जिसे प्राचार्य ने स्वीकार किया। कार्यक्रम में,जगदीश चंद गुजरिया नीरज सोनी ,जय कुमारी जैन, रीना वर्मा प्रकाश प्रजापति, रमेश चंद जाटव ,आशा कुमावत ,पूजा राठौर , गंगा पालड़ीया, संगीता कुमावत ,विनोद पाटीदार, सतनाम कारपेंटर ,कन्हैयालाल चढ़ावत, सादिक धारी,कन्हैयालाल सेन आदि विद्यालय स्टाफ उपस्थित थे। इस अवसर पर विद्यालय के 5 उत्कृष्ट छात्रों अनस,अरमान,सोयम दमामी,विशाल अहिरवार,विश्वास निनामा विलेश डोडियार को प्रेमचन्द के साहित्य के फ्रेम प्रदान किए गए। अन्य 31 लेख लिखने वाले छात्रों को भी पुस्तकें और लेखनी दे कर प्रोत्साहित किया गया। संचालन किया निर्मल कुमार सुनार्थी ने और आभार मेजर गोपाल कछावा ने माना
——=================
” जीवन की सतत शुरुआत के लिए स्तनपान
– जो कारगर है, उसे और सशक्त बनाएं ” थीम पर विश्व स्तनपान सप्ताह का शुभारम्भ
मंदसौर 1 अगस्त 2026 / महिला बाल विकास जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री अंकिता पंड्या द्वारा बताया गया कि राज्य स्तर से प्राप्त थीम अनुसार जिला कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह के निर्देशानुसार व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन के मार्गदर्शन में जिले में विश्व स्तनपान सप्ताह शुभारम्भ महिला बाल विकास के समस्त 63 सेक्टर पर किया गया। इस वर्ष 7 अगस्त तक आयोजित होने वाले विश्व स्तनपान सप्ताह की थीम – ” जीवन की सतत शुरुआत के लिए स्तनपान – जो कारगर है, उसे और सशक्त बनाएं ” तय की गई है। जिले में संपूर्ण सप्ताह आयोजन होंगे जिसमें जागरूकता गतिविधियां,IYCF प्रैक्टिस, भ्रांतियां उनके समाधान,बच्चों के लिए डब्बाबंद मिल्क की रोकथाम व अन्य संबद्ध बिंदुओं पर कार्यक्रम होंगे। संपूर्ण सप्ताह में गतिविधियों का आयोजन महिला बाल विकास जिला कार्यक्रम व स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त समन्वय से किया जावेगा।==========
कलेक्टर ने दुधाखेड़ी माता मंदिर परिसर में निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया
मंदसौर 1 अगस्त 2026 / जिले के भ्रमण पर शनिवार को कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने दुधाखेड़ी माता मंदिर पहुंच कर परिसर में मंदिर निर्माण तथा आगामी सिंहस्थ के दृष्टिगत किये जा रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया। मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की इस दौरान विधायक श्री चंदरसिंह सिसोदिया भी उपस्थित थे।उल्लेखनीय है कि मंदिर परिसर में सिंहस्थ के दृष्टिगत भक्त निवास निर्मित किया जा रहा है।
=============
कत्ताई एवं बुनाई का नि:शुल्क प्रशिक्षण हेतु वेबसाइट पर आवेदन करें
मंदसौर 1 अगस्त 2026 / म.प्र. खादी तथा ग्रामोद्योग प्रभारी प्रबंधक द्वारा बताया गया कि म.प्र. खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा कोशल विकास योजनांतर्गत नि:शुल्क कत्ताई एवं बुनाई का प्रशिक्षण 60 प्रशिक्षणार्थियो को दिया जाना है। इच्छुक प्रशिक्षणार्थि आनलाईन आवेदन कर सकता है। नवीन आवेदको के आवेदन पत्र प्राप्त करने हेतु बोर्ड की विभागीय बेवसाइट https://mpkhadigramodyog.com/admin/registration/student login. php के माध्यम से आवेदन कर सकतें हैं।
===========
न्यायिक कर्मचारी श्री जाहिद खान के सेवानिवृत्ति पर किया सम्मान
मन्दसौर। जिला न्यायालय मंदसौर में पदस्थ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी श्री जाहिद खान के 41 साल सेवा देने के पश्चात रिटायरमेंट के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर में न्यायाधीशगण एवं न्यायिक कर्मचारियों की उपस्थिति में श्री सैलानी अब्दुल रशीद मंसूरी, अब्दुल कादर मंसूरी एडवोकेट, परमेश्वर बैरागी बाऊजी ,दिलीप सिंह भूरिया, मांगीलाल गुप्ता, अभिभाषक सोनू रैदास, ऋचा चौहान , हेमलता नायक, युशेरा खान , टीना सूर्यवंशी,हाजी अब्दुल वासिफ, राहुल सूर्यवंशी,आर्यन डोडिया, मोईन मंसूरी आदि द्वारा शाल,श्रीफल भेंट कर फुलमाला से स्वागत सम्मान किया गया।
======
मन को स्थिर रखते हुए धैर्य रखें- साध्वी श्री नेहाश्रीजी म.सा
उक्त उद्गार परम पूज्य आचार्य श्री विजयराजजी म.सा. की आज्ञानुवर्ती साध्वी श्री नेहाश्रीजी म.सा. आदि ठाणा 8 ने कहे। आपने शास्त्री कालोनी स्थित नवकार भवन में शनिवार की व्याख्यान (धर्मसभा) में कहा कि जीवन में धैर्य अर्थात पेशेंस रखना जरूरी है। जीवन में यदि धैर्य नहीं है तो आपके आपसी रिश्ते तनावपूर्ण हो सकते हैं। आपने कहा कि घर परिवार में कलह की स्थितियां देखने को मिल रही है पति पत्नी के बीच रिश्तों में तनाव है या सास बहू के मध्य रिश्तों में तनाव है हमें इनके कारणों में जाना चाहिये। जब भी कोई बोले आप उनकी पूरी बात सुनो तथा विनम्रता पूर्वक उसका उत्तर दो। धैर्य का गुण यदि जीवन में अपना लिया तो मानो सब कुछ मिल गया। जीवन में पेशेन्स रखकर हम अपने जीवन के कई विवाद कम कर सकते हैं तथा खुद भी तनाव से दूर रह सकते हैं तथा दूसरों को भी रख सकते हैं। धर्मसभा में साध्वी श्री जिज्ञासाजी म.सा. ने भी अपने विचार रखे। धर्मसभा में बड़ी संख्या में श्रावक श्राविकाएं उपस्थित थे।
आज श्रीसंघ की बैठक होगी- श्रीसंघ अध्यक्ष विमल पामेचा ने बताया कि शांतक्रांति जैन श्रावक संघ, युवा संघ, चातुर्मास समिति की महत्वपूर्ण बैठक आज दिनांक 2 अगस्त रविवार को दोप. 3 बजे नवकार भवन शास्त्री कॉलोनी में रखी गई है सभी सदस्यगण शामिल होवे।
स्वच्छता पर्व पर नवांकुर संस्था ने किया वृक्षारोपण
मंदसौर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देशन में ब्लॉक मंदसौर द्वारा चयनित नवांकुर संस्था प्रियदर्शन सामाजिक सेवा संस्था सेक्टर डिगांवमली क्र.4 स्वच्छता पर्व मनाया गया इसमें एक पेड़ मां के नाम को लेकर वृक्षारोपण किया गया जिसमें नीम शीशम सागौन के पौधों का रोपण आदर्श ग्राम पिपलिया कराडिया में किया गया एवं स्वच्छता अभियान स्वैच्छिकता की सामूहिक शपथ दिलाईकार्यक्रम में उपस्थित नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि दिनेश सोलंकी ग्राम पंचायत के सचिव संजय सेठिया, पूर्व सरपंच वीरेंद्र सिंह सिसोदिया, गोपाल सिंह सिसोदिया, गोपाल धनगर, रमेश वीर गोस्वामी, किशोर सिंह , मोहन सिंह, राधेश्याम धनगर एवं सरस्वती स्कूल की छात्राएं और ग्राम बहुत सी उपस्थित रहे।
========
मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद सीतामऊ द्वारा प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम अंतर्गत प्रशिक्षण संपन्न
सीतामऊ । मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद द्वारा संवाद योजना अंतर्गत प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जनपद पंचायत सीतामऊ सभागृह में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्यअतिथि जनपद पंचायत सीतामऊ के उपाध्यक्ष जितेंद्रसिंह चौहान कोटडामाता ने कहा कि शासन की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने एवं पर्यावरण को संरक्षित करने का काम मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रशिक्षण देते हुए मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद के जिला समन्वयक तृप्ति वैरागी ने कहा कि ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों को मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद की समस्त योजनाओं के क्रियान्वयन में अहम भागीदारी निभाना है। साथ ही एक पेड़ मां के नाम लगाना है और प्रत्येक सेक्टर में 500 पौधे लगाकर उन्हें वायुदूत अप्प पर उपलोड कर संरक्षित करना है। हरियाली यात्रा के माध्यम से नवांकुर सखियों बहनों को भी पर्यावरण संरक्षण में अहम भागीदारी निभाना है। प्रशिक्षण के समापन अवसर पर जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि रोडमलजी वर्मा ने कहा कि जल संरक्षण को लेकर बोरी बधान करने वालो की सूची उपलब्ध कराये। इस अवसर पर श्रेष्ठ कार्य करने वाले सदस्यों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।बैठक में विकासखंड समन्वयक नारायणसिंह निनामा द्वारा प्रशिक्षण के बारे में जानकारी देते जनअभियान परिषद के आगामी कार्यों के बारे में बताया । प्रशिक्षण मे परामर्शदाता हरिओम गंधर्व ने बताया की समिति के दस्तावेज मे पांच रजिस्टर के साथ खर्च मे पारदर्शिता होनी चाहिए। इसके साथ ही गांव के संसाधनों की सूची और विषय विशेषज्ञ के नाम के नाम के साथ ही मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठक स्टूडेंट के नाम भी हमारे पास होने चाहिए।
कार्यक्रम का सफल संचालन नवांकूर संस्था प्रतिनिधि कवि रजनीश शर्मा ने किया। कार्यक्रम में नवांकूर संस्था के दिलीप भटनागर,साक्षी सोनी, अशोक दमामी, कैलाश,परामर्शदाता हेमंत गोड़,सत्यनारायण, चरण,दशरथ नायक, राजमल प्रजापत ग्राम विकास प्रसफुटन समिति के सभी पदाधिकारी सीएम इंटर्न एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।



