उप निरीक्षक माता प्रसाद सिंह आईजी ओटी प्रशिक्षण में बने प्रदेश टॉपर

उप निरीक्षक माता प्रसाद सिंह आईजी ओटी प्रशिक्षण में बने प्रदेश टॉपर
गोरखपुर आईजी ओटी (IGOT) पोर्टल पर संचालित प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में गोरखपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) कार्यालय में तैनात उप निरीक्षक माता प्रसाद सिंह ने पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद गोरखपुर और गोरखपुर परिक्षेत्र का नाम रोशन किया है।वर्तमान में पुलिस उपमहानिरीक्षक, गोरखपुर परिक्षेत्र कार्यालय में कार्यरत उप निरीक्षक माता प्रसाद सिंह ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर सर्वोच्च स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि को पुलिस विभाग में बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।इस अवसर पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं सहकर्मियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों ने कहा कि उप निरीक्षक माता प्रसाद सिंह की सफलता उनकी कर्तव्यनिष्ठा, निरंतर अध्ययन, अनुशासन एवं पेशेवर दक्षता का उत्कृष्ट उदाहरण है।उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल गोरखपुर परिक्षेत्र के लिए गौरव का विषय है, बल्कि पुलिस विभाग के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि समर्पण, मेहनत और सतत सीखने की भावना से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।



