नवागत कलेक्टर दिव्यांश सिंह ने धर्मराजेश्वर मंदिर पहुंचकर किए भगवान महादेव के दर्शन

नवागत कलेक्टर दिव्यांश सिंह ने धर्मराजेश्वर मंदिर पहुंचकर किए भगवान महादेव के दर्शन
शामगढ़-मंदसौर के नवागत कलेक्टर श्री दिव्यांशु सिंह ने गुरुवार को जिले के प्रसिद्ध धर्मराजेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान महादेव के दर्शन किए और जिले की सुख-समृद्धि की कामना की कलेक्टर दिव्यांशु सिंह गुफा मंदिर के अंदर हाथ जोड़कर पूजा करते नजर आ रहे हैं उनके साथ मंदिर के पुजारी भी मौजूद रहे
धर्मराजेश्वर मंदिर की अद्भुत प्रतिमा को फूल-माला से सजाया गया था दर्शन के बाद कलेक्टर श्री सिंह ने मंदिर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया उन्होंने पुजारियों और मंदिर समिति से श्रद्धालुओं के लिए मूलभूत सुविधाओं, साफ-सफाई और सुरक्षा के बारे में जानकारी ली
कलेक्टर ने कहा कि धर्मराजेश्वर मंदिर केवल धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि जिले की सांस्कृतिक धरोहर भी है पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिले इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे उन्होंने मंदिर परिसर में बेहतर प्रकाश व्यवस्था और रास्तों के सुधार के निर्देश भी दिए।



