बस स्टैंड पर स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान व मरीजों को फल वितरण; विभिन्न स्थानों पर दीप प्रज्वलन कर दिया सेवा का संदेश

सेवा, स्वच्छता और रक्तदान से गूंजा मल्हारगढ़, भाजपा मंडल ने मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन*
बस स्टैंड पर स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान व मरीजों को फल वितरण; विभिन्न स्थानों पर दीप प्रज्वलन कर दिया सेवा का संदेश




मल्हारगढ़। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा मल्हारगढ़ मंडल द्वारा सेवा, स्वच्छता एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद बस स्टैंड स्थित यात्री प्रतीक्षालय में स्वच्छता अभियान चलाया गया।भाजपा कार्यकर्ताओं ने मल्हारगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर रक्तदान किया तथा मरीजों को फल वितरित किए। इसके साथ ही आशीर्वाद का दीया, सांदीपनि विद्यालय, नगर परिषद मल्हारगढ़ एवं अंबेडकर चौराहा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित किए गए। सेवा गतिविधियों के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने जनकल्याण और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष विजयवर्गीय, नगर परिषद अध्यक्ष शर्मिला कछावा, नगर परिषद उपाध्यक्ष राधेश्याम प्रजापति, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष दिनेश प्रजापति, मंडल महामंत्री समरथ गेहलोद, विनोद खिंदावत, विधायक प्रतिनिधि रमेश विजयवर्गीय, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल डाका, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष कमलेश बमरोठा, नगर भाजपा महामंत्री व वरिष्ठ पार्षद मनीष चौहान, विधानसभा चिकित्सा प्रकोष्ठ विधानसभा सहयोजक योगेश कछावा, आईटी सेल जिला सह-सहयोजक संदीप विजयवर्गीय, आईटी सेल विधानसभा संयोजक राहुल पाटीदार, मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गेहलोद, मंडल उपाध्यक्ष कमल सिंह बोरखेड़ी, मंडल उपाध्यक्ष अशोक पाटीदार, मंडल मीडिया प्रभारी पंकज शर्मा, पूर्व युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रकाश जोशी, पूर्व नगर भाजपा अध्यक्ष भगतराम राठौर, युवा मोर्चा जिला मंत्री लोकपाल सिंह सेलावरी, महिला मोर्चा मंडल महामंत्री भारती राठौर, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष विशाल मंडवारिया, मंडल मंत्री गोपाल बैरागी, धीरज शर्मा हरसोल, बूथ अध्यक्ष जितेंद्र गेहलोद, बूथ अध्यक्ष सुजानमल राठौर, बूथ अध्यक्ष सुनील सुथार, बूथ अध्यक्ष बबलू राठौर, बूथ अध्यक्ष धर्मेंद्र जोशी, वरिष्ठ पार्षद गोपाल कसौदनिया, कैलाश फरक्या, हरीश साहू, भेरूलाल गरासिया, संजय यति, हरिकृष्ण बटवाल, दीनदयाल माली, अजय गुर्जर, राहुल मराठा एवं हीरालाल पाटीदार सहित भाजपा मंडल एवं नगर पदाधिकारी, नगर परिषद प्रशासनिक अधिकारीगण तथा गणमान्य नागरिक वरिष्ठजन उपस्थित रहे।



