मंदसौर जिला अस्पताल में SDP मशीन की माँग: 11 अगस्त से शिवसेना (UBT) का अनिश्चितकालीन धरना

मंदसौर जिला अस्पताल में SDP मशीन की माँग: 11 अगस्त से शिवसेना (UBT) का अनिश्चितकालीन धरना

मंदसौर जिला चिकित्सालय मेंकी उपलब्धता सुनिश्चित करने की माँग को लेकर शिवसेना (UBT) आगामी 11 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू करने जा रही है। यह आंदोलन शिवसेना (UBT) के मध्य प्रदेश राज्य प्रमुख सुनील शर्मा के नेतृत्व में शहर के गांधी चौराहे पर किया जाएगा।
गौरतलब है कि इससे पूर्व 13 मई को भी शिवसेना (UBT) द्वारा इस संबंध में गांधी चौराहे पर व्यापक प्रदर्शन किया गया था। उस दौरान प्रदेश प्रमुख सुनील शर्मा के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपकर प्रशासन को 10 दिनों का अल्टीमेटम दिया गया था। संगठन ने चेतावनी दी थी कि यदि निर्धारित समय में माँग पूरी नहीं हुई, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।अल्टीमेटम की अवधि समाप्त होने और लंबे समय बाद भी जिला प्रशासन द्वारा अस्पताल में SDP मशीन की व्यवस्था नहीं किए जाने पर संगठन ने अब आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। राज्य प्रमुख सुनील शर्मा ने स्पष्ट किया है कि जब तक जिला अस्पताल में जनता के हित के लिए SDP मशीन की स्थायी व्यवस्था नहीं हो जाती, तब तक शिवसैनिकों के साथ उनका यह अनिश्चितकालीन धरना निरंतर जारी रहेगा।



