मंदसौर जिलासीतामऊ
कयामपुर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया

कयामपुर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया
कयामपुर।शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कयामपुर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।
जिसमें विद्यालय के छात्राओं ने गुरु की महिमा बताई एव बच्चों ने गुरु शिष्य आधारित नाटक व भजन कार्यक्रम प्रस्तुत किया विद्यालय में मुख्य अतिथि के रूप सेवानिवृत शिक्षक ओमप्रकाश सोनी एवं वाहिदनूर कुरैशी उपस्थित हुए
अतिथि गणों ने गुरु शिष्य की महिमा एव गुरु पूर्णिमा का महत्व बताया गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा के अंतिम दिवस में पर्व बड़े धूमधाम से मनाया।
कार्यक्रम का संचालन ज्योतिष शर्मा ने किया एव छात्र-छात्राओं को पारितोषिक प्रदान किया गया ।आभार प्रदर्शन श्रीमती सोनी मैडम ने किया इस कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं एव विद्यार्थी उपस्थित रहे।



