सम्मानतालरतलाम

सेवा निवृत्त शर्मा दम्पति को शिक्षा विभाग के कर्णधारों ने गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर स्मृति चिन्ह भेंट कर एवं व्यास उपाधि से किया सम्मानित

सेवा निवृत्त शर्मा दम्पति को शिक्षा विभाग के कर्णधारों ने गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर स्मृति चिन्ह भेंट कर एवं व्यास उपाधि से किया सम्मानित

ताल ब्यूरो चीफ

गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर दिन भर विभिन्न सम्मान आयोजनों का दौर चलता रहा। शिष्यों ने आश्रमों और गुरु के घर पहुंच कर उनकी पूजा अर्चना करके आशीर्वाद प्राप्त किया।

सेवानिवृत प्रधानाध्यापक एवं वरिष्ठ शिक्षाविद शिवशक्ति शर्मा एवं श्रीमती सरोज शर्मा के निवास शुभम परिसर पहुंच कर संकुल प्राचार्य विनोद कुमार शर्मा, संकुल प्राचार्य प्रमोद कुमार भट्ट, प्राचार्य राजीव लोचन कुशवाह एवं वीरेंद्र सिंह सिसौदिया ने उनका अभिनंदन करके उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। शर्मा दंपती को उनकी स्मरणीय सेवाओं के लिए शाल,श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर शर्मा दंपती ने संकुल शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ताल के प्राचार्य विनोद कुमार शर्मा को व्यास की उपाधि देकर पुष्प मालाएं पहनाकर एवं दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}