संत रविदास जी की जयंती एवं महाराज जी की पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ समरसता दीप प्रज्वलन अभियान.

संत रविदास जी की जयंती एवं महाराज जी की पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ समरसता दीप प्रज्वलन अभियान.
शामगढ़। भारतीय जनता पार्टी मंडल शामगढ़ द्वारा आज स्थानीय शिव हनुमान मंदिर प्रांगण में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती एवं पूज्य महाराज जी की पुण्यतिथि के पावन अवसर पर ‘समरसता दीप प्रज्वलन अभियान’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रांगण में दीप प्रज्वलित किए गए तथा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी एवं महाराज जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस पावन अवसर पर गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में समस्त देवतुल्य कार्यकर्ताओं, धर्मप्रेमी बंधुओं और नगरवासियों की उपस्थिति में विशेष कीर्तन तथा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की भव्य आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
सामाजिक समरसता और सेवा का संकल्प कार्यक्रम के दौरान उपस्थित मंडल भाजपा अध्यक्ष श्रीमती नीलकमल मेहता, पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश खुराना, मंडल महामंत्री अरुण कासट, धीरज डबकरा, सांवरिया मंडवारिया, अरुण मेहर छायन, सचिन परिहार, बद्रीनाथ नभेपुरिया, मातृशक्ति, मंडल के वरिष्ठजनों, मंडल पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता बंधुओं और नागरिकों ने मिलकर सामाजिक समरसता, आपसी सद्भाव और जनसेवा के संकल्प को एक बार फिर दोहराया।



