पत्रकारों व अधिकारियों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

पत्रकारों व अधिकारियों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
मल्हारगढ़। प्रेस क्लब द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले पौधारोपण अभियान के तहत इस वर्ष भी कृषि उपज मंडी प्रांगण में पौधारोपण कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, पत्रकारों एवं समाजसेवियों ने सहभागिता करते हुए पौधे रोपे और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सभी ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम स्वाति तिवारी, एसडीओपी पी.सी. बघेल, तहसीलदार पंकज जाट, नायब तहसीलदार वैभव जैन, नायब तहसीलदार वंदना हरित, मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेश गुप्ता एवं मंडी समिति प्रभारी कमल जैन रहे। अतिथियों ने प्रेस क्लब के सदस्यों के साथ मिलकर पौधारोपण किया और कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल अवश्य करनी चाहिए।
इस अवसर पर अतिथियों द्वारा प्रेस क्लब मल्हारगढ़ के सभी पत्रकारों को परिचय पत्र (प्रेस क्लब कार्ड) वितरित किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए शुभकामनाएं दीं।अधिकारियों ने पत्रकारों की समाज में महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए उनके कार्यों की प्रशंसा की।कार्यक्रम में समाजसेवी ओमप्रकाश बटवाल, वरिष्ठ पत्रकार राधेश्याम बैरागी, प्रेस क्लब अध्यक्ष अशोक कुमार दक, चंदू कुमार अग्रवाल, गोपाल मालेचा, संदीप विजयवर्गीय, प्रकाश माली, राजेंद्र कुमार दायमा, दरबार सिंह कुमारी, पंकज शर्मा, महेश मरेठा, जितेंद्र बैरागी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का पुष्पमालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया।कार्यक्रम का संचालन दरबार सिंह कुमारी ने किया। एवं प्रेस क्लब अध्यक्ष अशोक कुमार दक ने सभी अतिथियों, पत्रकार साथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त करते हुए पौधारोपण जैसे जनहितकारी अभियानों को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।



