मंदसौरमंदसौर जिला

गुरु पूर्णिमा पर आंगनवाड़ी केंद्रों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन  

गुरु पूर्णिमा पर आंगनवाड़ी केंद्रों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन  

मंदसौर।गुरु पूर्णिमा के अवसर पर वार्ड 10/4, 11 एवं 12 के बच्चों को प्राथमिक शाला का भ्रमण करवाया गया। इस दौरान बच्चों को विद्यालय में उपलब्ध ‘जादू का पिटारा’, बच्चों द्वारा तैयार की गई क्रिएटिविटी एवं टीएलएम (टीचिंग लर्निंग मटेरियल) आदि का अवलोकन करवाकर उनके उपयोग एवं शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया गया। इसमें जामुन, नींबू, आम, सहजन आदि विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। उपस्थित सभी हितग्राहियों एवं महिलाओं को अपने बच्चों को प्रतिदिन आंगनवाड़ी केंद्र भेजने तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास में आंगनवाड़ी की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जानकारी दी गई।कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी श्रीमती श्वेता जैन, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कुसुमलता व्यास, लक्ष्मी सोनी, सीमा लौहार, सरोज सिसौदिया, शशिकला बैरागी, माया नागदा, रेखा सेन एवं रेखा गौराना, प्राथमिक शाला की शिक्षिकाएं कविता त्रिवेदी एवं धीरज कुंवर सहित वार्ड की महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}