भोपालमध्यप्रदेश

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 8 IAS अफसरों के तबादले; छतरपुर, बालाघाट और शहडोल को मिले नए कलेक्टर, कई के प्रभार बदले

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 8 IAS अफसरों के तबादले; छतरपुर, बालाघाट और शहडोल को मिले नए कलेक्टर, कई के प्रभार बदले

भोपाल। मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार, 28 जुलाई 2026 को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों की एक बड़ी तबादला सूची जारी की है। मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल के हस्ताक्षर से जारी इस आदेश में 8 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर और नई पदस्थापना की गई है। इस फेरबदल के तहत छतरपुर, बालाघाट और शहडोल जिलों के कलेक्टर बदल दिए गए हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को महत्वपूर्ण विभागों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इन जिलों को मिले नए कलेक्टर

श्री पार्थ जायसवाल (2015) वर्तमान कलेक्टर, जिला छतरपुर को अब कलेटर, जिला शहडोल बनाया गया है।

श्री मृणाल मीणा (2015): वर्तमान कलेक्टर, जिला बालाघाट का तबादला कर उन्हें कलेक्टर, जिला छतरपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

श्री कुमार सत्यम (2017): वर्तमान अपर कलेक्टर, जिला ग्वालियर को पदोन्नत करते हुए कलेक्टर, जिला बालाघाट नियुक्त किया गया है।

मंत्रालय और अन्य विभागों में नए दायित्व

सुश्री अदिति गर्ग (2015): वर्तमान कलेक्टर, जिला मंदसौर को अब परियोजना संचालक, मध्य प्रदेश स्किल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट, भोपाल के पद पर तैनात किया गया है। इसके साथ ही उन्हें मध्य प्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड का मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) और संचालक (रोजगार) तथा एसएसआर ग्लोबल स्किल पार्क के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

श्री दिनेश जैन (2011): वर्तमान अपर सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को अब वि.क.अ.-सह-आयुक्त-सह-संचालक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, भोपाल बनाया गया है। वे अपर सचिव, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

श्री गिरीश शर्मा (2011): वर्तमान परियोजना संचालक, मध्य प्रदेश स्किल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट, भोपाल को अपर सचिव, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है।

श्री अंकित अस्थाना (2014): वर्तमान उप सचिव, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग को उप सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें संचालक, कर्मचारी चयन मंडल (ESB), मध्य प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

सुश्री मिशा सिंह (2016): वर्तमान कलेक्टर, जिला रतलाम को अपर आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास, मध्य प्रदेश, भोपाल के पद पर नई जिम्मेदारी दी गई है।

अतिरिक्त प्रभार और संशोधन

श्री स्वरोचिष सोमवंशी (2012): वर्तमान आयुक्त (आर्थिक एवं सांख्यिकी) को उनके मौजूदा कार्यों के साथ-साथ सदस्य सचिव, राज्य योजना आयोग, भोपाल तथा संचालक, अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान, भोपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

श्री ऋषि गर्ग (2013): प्रबंध संचालक (मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड) को अब सदस्य सचिव (राज्य योजना आयोग) और संचालक (सुशासन संस्थान) के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

आदेश में संशोधन: सुश्री अदिति गर्ग (सरल क्रमांक 4) और सुश्री मिशा सिंह (सरल क्रमांक 7) की पूर्व में दिनांक 24.07.2026 को की गई पदस्थापनाओं को इस नए आदेश के तहत संशोधित किया गया है।

मंदसौर कलेक्टर  पद से ट्रांसफर हुईं श्रीमती अदिति गर्ग का परियोजना संचालक, मध्यप्रदेश स्किल डवलपमेंट प्रोजेक्ट, भोपाल तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मध्यप्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड तथा संचालक, रोजगार तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, एस.एस.आर. ग्लोबल स्किल पार्क (अतिरिक्त प्रभार) पर हुआ संशोधन आदेश

वही रतलाम कलेक्टर रही मिशा सिंह बनी नगरीय प्रशासन उप सचिव भोपाल एवं मंदसौर जिला पंचायत सीईओ रहे कुमार सत्यम बने बालाघाट कलेक्टर.!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}