रतलामआलोट

मिलावट के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई :ताल आलोट क्षेत्र में दूध चिलिंग केंद्रों और खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया

मिलावट के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई :ताल आलोट क्षेत्र में दूध चिलिंग केंद्रों और खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया

किशनगढ़ ताल

ठा शंभू सिंह तंवर

आयुक्त खाद्य एवं औषधि प्रशासन भोपाल के आदेशानुसार जिले में दूध में मिलावट की रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री कमलेश जमरा द्वारा ताल एवं आलोट क्षेत्र में स्थित विभिन्न दूध चिलिंग केंद्रों और खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।

कार्रवाई के दौरान ग्राम थंबगुराडिया स्थित श्री सांवरिया दूध संग्रहण केंद्र तथा ग्राम धुत्ताखेड़ी स्थित जय श्री महाकाल दूध संग्रहण केंद्र से मिक्स्ड दूध के नमूने लिए गए। इसके अलावा ग्राम लूनी के शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय में आदर्श स्व सहायता समूह द्वारा तैयार किए जा रहे मध्याह्न भोजन से पूड़ी, आलू की सब्जी एवं खीर के नमूने भी जांच के लिए लिए गए।

इसी क्रम में पंथपिपलौदा रोड, ताल स्थित नाकोड़ा डेयरी प्लांट से घी एवं गाय के दूध के नमूने भी संग्रहित किए गए। निरीक्षण के दौरान थंबगुराडिया स्थित श्री सांवरिया दूध संग्रहण केंद्र तथा ग्राम लूनी स्थित आदर्श स्व सहायता समूह का संचालन बिना खाद्य पंजीयन के पाए जाने पर दोनों फर्मों के विरूद्ध बिना खाद्य पंजीयन के प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। सभी नमूने राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे जाएँगे जहां से रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}