मध्यप्रदेशरतलाम

समाचार मध्यप्रदेश रतलाम 27 जुलाई 2026 सोमवार

चलने-फिरने में लाचार गोरधन को जिला चिकित्सालय रतलाम में मिला नया जीवन

जटिल ऑपरेशन के बाद स्वस्थ हुआ पैर

जिला चिकित्सालय रतलाम के चिकित्सकों ने एक जटिल अस्थि शल्य चिकित्सा कर चलने-फिरने में असमर्थ युवक को नया जीवन दिया है। सिविल सर्जन डॉ. ए.पी. सिंह ने बताया कि बांसवाड़ा जिले के ग्राम छायन बड़ी निवासी 24 वर्षीय गोरधन पिता नानजी का पिछले वर्ष अक्टूबर में सड़क दुर्घटना में पैर गंभीर रूप से घायल हो गया था। प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय बांसवाड़ा एवं एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन कराया गया, लेकिन पैर सही नहीं जुड़ पाया। लगातार तीन माह उपचार के बाद भी स्थिति बिगड़ती गई, पैर टेढ़ा हो गया और चलने-फिरने में गंभीर परेशानी होने लगी। बाद में उन्हें उदयपुर या जयपुर रेफर कर दिया गया।

करीब छह से सात माह तक परेशानी झेलने के बाद गोरधन को जिला चिकित्सालय रतलाम में पदस्थ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. भरत निनामा के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद वह उपचार के लिए रतलाम पहुंचे। यहां डॉ. भरत निनामा एवं डॉ. अभिनव जैन की टीम ने जांच के दौरान पाया कि पैर गलत तरीके से जुड़ गया है, जिसे दोबारा जटिल ऑपरेशन कर सही करना आवश्यक है। परिजनों को ऑपरेशन की प्रक्रिया एवं संभावित जोखिमों की जानकारी देने के बाद उनकी सहमति से शल्य चिकित्सा की गई।

मई माह में डॉ. भरत निनामा एवं डॉ. अभिनव जैन की टीम ने सफलतापूर्वक जटिल ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के दौरान एनेस्थीसिया की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी डॉ. महेश मौर्य ने निभाई। लगभग एक माह के उपचार एवं पुनर्वास के बाद गोरधन का पैर पूरी तरह ठीक हो गया।

गोरधन और उनके परिजनों ने सफल उपचार के लिए चिकित्सकों एवं जिला चिकित्सालय की पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनकी प्रशंसा की।

=======

आयुष्मान वय वंदना कार्ड वितरण शिविर में 130 वृद्ध जनों को आयुष्मान कार्ड मिला

केबिनेट मंत्री एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री मध्यप्रदेश शासन श्री चैतन्य काश्यप के मार्गदर्शन में आयुष्मान वय वंदना योजना अंतर्गत कार्ड वितरण शिविर का आयोजन रतलाम शहर के कम्युनिटी हॉल में किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास और अधौसंरचना विकास के क्षेत्र में कई सकारात्मक बदलाव किए हैं, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और मंत्री श्री चैतन्य काश्यप विकास की दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं, प्रधानमंत्री आवास योजना, शिक्षा के लिए सांदीपनी स्कूल, संजीवनी क्लिनिक की स्थापना, आयुष्मान भारत योजना इसके उदाहरण है।

विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री मनोहर पोरवाल ने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य घर आम नागरिक की सुविधा की चिंता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने की है, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रयासों से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ अंतर्गत आयुष्मान भारत योजना में 5 लाख तक के निशुल्क उपचार की सुविधा सराहनीय है।

महामंत्री श्री जयवंत कोठारी ने कहा कि श्री चैतन्य काश्यप के माध्यम से शिविर का आयोजन वृद्ध जनों के लिए सेवा कार्य है। उन्होंने मेडिकल कॉलेज रतलाम में कॉर्निया ट्रांसप्लांट, घुटनों के प्रत्यारोपण आदि की सुविधाओं को सराहनीय बताते हुए कोविड के समय स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की सराहना की।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किरण वाडिवा ने योजना की जानकारी देते हुए बताया कि आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत 5 लाख रुपए तक के निशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध है, योजना में 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिक पात्र हैं इसलिए उन्हें अपने नजदीकी केंद्र पर अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहिए।

स्वागत भाषण देते हुए श्री मयूर पुरोहित ने कहा कि सेवा कार्य के माध्यम से नागरिकों को लाभ मिलने से आत्म संतुष्टि मिलती है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए 130 वृद्ध जन को आयुष्मान कार्ड बनाकर प्रदान किए गए। रतलाम शहर के कॉमन सर्विस सेंटर संचालक श्री अमित शाह, श्री तरुण शर्मा, श्री अंशुमन सोनी, श्री विकास पुरोहित का जनप्रतिनिधियों ने अभिनंदन किया और वृद्धजनों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शुभकामनाएं दी।

=========

आयुष्मान वय वंदना कार्ड वितरण शिविर में 130 वृद्ध जनों को आयुष्मान कार्ड मिला

केबिनेट मंत्री एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री मध्यप्रदेश शासन श्री चैतन्य काश्यप के मार्गदर्शन में आयुष्मान वय वंदना योजना अंतर्गत कार्ड वितरण शिविर का आयोजन रतलाम शहर के कम्युनिटी हॉल में किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास और अधौसंरचना विकास के क्षेत्र में कई सकारात्मक बदलाव किए हैं, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और मंत्री श्री चैतन्य काश्यप विकास की दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं, प्रधानमंत्री आवास योजना, शिक्षा के लिए सांदीपनी स्कूल, संजीवनी क्लिनिक की स्थापना, आयुष्मान भारत योजना इसके उदाहरण है।

विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री मनोहर पोरवाल ने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य घर आम नागरिक की सुविधा की चिंता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने की है, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रयासों से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ अंतर्गत आयुष्मान भारत योजना में 5 लाख तक के निशुल्क उपचार की सुविधा सराहनीय है।

महामंत्री श्री जयवंत कोठारी ने कहा कि श्री चैतन्य काश्यप के माध्यम से शिविर का आयोजन वृद्ध जनों के लिए सेवा कार्य है। उन्होंने मेडिकल कॉलेज रतलाम में कॉर्निया ट्रांसप्लांट, घुटनों के प्रत्यारोपण आदि की सुविधाओं को सराहनीय बताते हुए कोविड के समय स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की सराहना की।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किरण वाडिवा ने योजना की जानकारी देते हुए बताया कि आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत 5 लाख रुपए तक के निशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध है, योजना में 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिक पात्र हैं इसलिए उन्हें अपने नजदीकी केंद्र पर अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहिए।

स्वागत भाषण देते हुए श्री मयूर पुरोहित ने कहा कि सेवा कार्य के माध्यम से नागरिकों को लाभ मिलने से आत्म संतुष्टि मिलती है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए 130 वृद्ध जन को आयुष्मान कार्ड बनाकर प्रदान किए गए। रतलाम शहर के कॉमन सर्विस सेंटर संचालक श्री अमित शाह, श्री तरुण शर्मा, श्री अंशुमन सोनी, श्री विकास पुरोहित का जनप्रतिनिधियों ने अभिनंदन किया और वृद्धजनों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शुभकामनाएं दी।

===========

मन की बात में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने की सीधी के जल संरक्षण प्रयासों की सराहना

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में जल संरक्षण बना विकास और समृद्धि का आधार
12983 जल संरक्षण कार्य, 1489 खेत तालाब और जनभागीदारी आधारित नवाचारों से सीधी ने बनाई राष्ट्रीय पहचान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सीधी जिले में जल संरक्षण को विकास और आजीविका से जोड़ते हुए व्यापक स्तर पर कार्य किए गए हैं। अभियान के अंतर्गत जिले में 1,489 खेत तालाबों का निर्माण पूर्ण किया गया है। इन खेत तालाबों ने वर्षा जल संचयन, भू-जल पुनर्भरण और सिंचाई क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि की है, जिससे किसानों को खेती के लिए स्थायी जल उपलब्धता सुनिश्चित होने लगी है।

जिले में अब तक 12,983 जल संरक्षण कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं। इन प्रयासों से जिले की जल भंडारण क्षमता 1 करोड़ 35 लाख 73 हजार 874 घनमीटर से बढ़कर 1 करोड़ 80 लाख 56 हजार 486 घनमीटर हो गई है अर्थात 44 लाख 82 हजार 612 घनमीटर अतिरिक्त जल संग्रहण क्षमता विकसित हुई है। इससे लगभग 896 हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि सिंचित होने की संभावना बनी है तथा उपलब्ध अतिरिक्त जल से लगभग एक लाख लोगों की दैनिक आवश्यकता की पूर्ति संभव होगी।

जल संरक्षण को स्थायी स्वरूप देने के लिए जिले की सभी पांचों जनपद पंचायतों में नदी पुनर्जीवन अभियान संचालित किया गया। प्रत्येक जनपद में एक-एक नदी का चयन कर चेकडैम, स्टॉपडैम, बोल्डर चेकडैम एवं गैबियन संरचनाओं का निर्माण कराया गया, जिसके परिणामस्वरूप गर्मी के मौसम में भी अनेक नदियों में जल उपलब्ध रहने लगा है। सिहावल विकासखंड के व्यवहार खांड, कुंनझुनकला, बहरी, अमराही एवं पोड़ी में स्थापित लिफ्ट सिंचाई प्रणालियों के माध्यम से ऊंचाई पर बसे आदिवासी किसानों तक नदी का पानी पहुंचाया जा रहा है। इससे किसान अब केवल खरीफ फसल तक सीमित न रहकर रबी फसलों एवं सब्जी उत्पादन की ओर अग्रसर हुए हैं और उनकी वार्षिक आय में 40 से 50 हजार रुपये तक की वृद्धि दर्ज की गई है।

सीधी जिले ने जल संरक्षण को आजीविका संवर्धन का भी प्रभावी माध्यम बनाया है। वर्तमान में 211 तालाबों में मत्स्य पालन तथा 178 तालाबों में सिंघाड़ा उत्पादन किया जा रहा है। इन गतिविधियों से मछुआ समूहों, स्व-सहायता समूहों एवं व्यक्तिगत मत्स्य पालकों को मिलाकर लगभग 80 लाख रुपये का प्रत्यक्ष आर्थिक लाभ मिला है। इसके अतिरिक्त जिले में 18,600 फलदार पौधों पर आधारित हरित आजीविका मॉडल विकसित किया गया है, जिससे भविष्य में लगभग 3.59 करोड़ रुपये की वार्षिक आय का अनुमान है। वहीं बेलहा डैम पुनर्जीवन परियोजना से कृषि आय में लगभग 4.75 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष की वृद्धि का अनुमान है।

सीधी जिले का जल संरक्षण मॉडल यह सिद्ध करता है कि जब शासन की दूरदर्शी नीतियों को जनभागीदारी, वैज्ञानिक योजना और प्रशासनिक प्रतिबद्धता का साथ मिलता है, तब जल संरक्षण केवल प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तक सीमित नहीं रहता, बल्कि किसानों की समृद्धि, महिलाओं की आजीविका, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और सतत विकास का मजबूत आधार बन जाता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात में सीधी जिले का उल्लेख इन प्रयासों की राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृति है, जिसने जिले के प्रत्येक नागरिक, किसान, स्व-सहायता समूह और जल संरक्षण से जुड़े सभी सहभागियों का उत्साह कई गुना बढ़ा दिया है।

=======

निवाड़ी में विकास का नया अध्याय आरंभ हो रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

समान नागरिक संहिता समान अधिकार की दिशा में ऐतिहासिक कदम
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 109 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के 44 कार्यों का किया लोकार्पण
84 करोड़ रुपए के 15 कार्यों का हुआ भूमिपूजन
निवाड़ी को मिली नए संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन की सौगात
जिला चिकित्सालय निवाड़ी, उन्नयन के बाद हुआ लोकार्पित
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी में किया सभा को संबोधित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार गरीब, युवा, नारी और किसानों के कल्याण के लिए पूर्ण समर्पण से कार्य कर रही है। सबका कल्याण ही राज्य सरकार का उद्देश्य है। इसी भाव से राज्य में समान नागरिक संहिता 2026 पारित हुई है। माताओं-बहनों और बेटियों को समान अधिकार और सुरक्षा देने की दिशा में यह एक ऐतिहासिक कदम है। किसान कल्याण, राज्य सरकार के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता का विषय है। किसानों की बेहतरी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस वर्ष 14 लाख किसानों से समर्थन मूल्य पर गेंहू उपार्जित किया गया। किसानों की आय बढ़ाने के लिए दुग्ध उत्पादन को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जा रहा है। दुग्ध उत्पादन को 20 प्रतिशत तक ले जाना राज्य सरकार का लक्ष्य है। कृषकों को मछली पालन, सिंघाड़े की खेती जैसी की आय बढ़ाने की गतिविधियों में सहायता और सलाह दी जा रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी में विकास का नया अध्याय आरंभ करते हुए 109 करोड़ रुपए से अधिक लागत के 44 कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने 54 करोड़ रुपए से अधिक लागत के 15 विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ओरछाधीश रामराजा सरकार को नमन करते हुए कहा कि हम निवाड़ी में रामराज्य की स्थापना के पथ पर अग्रसर हैं। टीकमगढ़ से अलग कर निवाड़ी को नया जिला बनाया गया है। यहां विकास की अनन्त संभावनाएं हैं। मुख्यमंत्री डॉ यादव निवाड़ी में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनवाड़ी केंद्रों और विभिन्न सड़कों का हुआ लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 25 करोड़ 63 लाख रुपए की लागत से बने नए संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन‍ और लगभग 20 करोड़ रुपए की लागत से 100 बिस्तरीय जिला चिकित्सालय, निवाड़ी के उन्नयन और सुदृढ़ीकरण कार्यों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 12 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से विरौरा, सकेरा, अतर्रा, जमुनिया, जिखनगांव, गुवावली, चुरारा सहित विभिन्न क्षेत्रों में सड़क और अन्य निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। इस क्रम में 10 करोड़ रुपए लागत के पृथ्वीपुर के जेवरा, सकेरा भंडारन और सेंदरी में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, निवाड़ी में आयुष विंग और संजीवनी क्लीनिक का भी लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री डा. यादव ने मजरा खैराई, ‍दिगवारकलां के स्टॉप डैम,14 आंगनवाड़ी केंद्रों और निवाड़ी के नवनिर्मित भवन का भी लोकार्पण किया। इसमें आंगनवाड़ी भवन, सड़क सहित अन्य अधोसंरचना के विकास कार्य शामिल हैं।

बुंदेलखंड का विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आल्हा-ऊदल का स्मरण करते हुए कहा कि निवाड़ी और ओरछा की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर पर प्रदेशवासियों को गर्व है। यह भूमि, वीरों-महावीरों के संघर्ष और बलिदान की धरती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बुंदेलखंड का विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। केन-बेतवा लिंक परियोजना का लाभ क्षेत्र के सभी जिलों को मिलेगा। निवाड़ी के 168 ग्रामों के लाखों किसान इस योजना से लाभान्वित होंगे। पृथ्वीपुर में भी औद्योगिक गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है, साथ ही सागर जिले में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की प्रक्रिया जारी है।

निवाड़ी जिले के प्रभारी मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाहा ने कहा कि निवाड़ी जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आगमन और निवाड़ी जिले को मिली सौगातें निवाड़ी के विकास को आगे बढायेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास के पथ पर लगातार आगे बढ़ रहा है। राज्यसभा सांसद श्री महेश केवट ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार भारत को विकसित भारत बनाने में अपना योगदान दे रही है। प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना का विकास तेजी से हो रहा है। किसान, युवा, गरीब और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कार्य हो रहे हैं।

निवाड़ी विधायक श्री अनिल जैन ने निवाड़ी को दी जा रही करोड़ों रुपए की सौगातों को जिले के स्वर्णिम अध्याय की शुरूआत कहते हुए कहा कि जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय और जिला अस्पताल के लोकार्पण से निवाड़ीवासियों को प्रशासनिक और चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने मुख्यमंत्री का अभिनंदन करते हुए आभार प्रकट किया।

मुख्यमंत्री की प्रमुख घोषणाएं

निवाड़ी में विधि महाविद्यालय और एमबीए महाविद्यालय खोला जाएगा।

प्रदेश की हर नगर पंचायत में गीता भवन बनाए जायेगे।

निवाड़ी में सर्वसुविधायुक्त नवीन बस स्टेण्ड बनेगा।

प्रदेश में मुख्यमंत्री सुगम सहायता बस सेवा शुरू होगी।

तरीचरकला में गौशाला बनायी जाएगी।

कनरे नदी पर जनौली चंदावनी के बीच पुल बनवाया जाएगा।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ. शिशुपाल सिंह यादव, नगर परिषद अध्यक्ष निवाड़ी श्री गुलाब अहिरवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}