मंदसौरमध्यप्रदेश

समाचार मध्यप्रदेश मंदसौर 27 जुलाई 2026 सोमवार

///////////////////////////////////

वात्सल्य एवं सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल की 25 बसों की गई जांच

परिवहन टीम ने परमिट, फिटनेस और नंबर की जाँच की

मंदसौर 26 जुलाई 2026/ कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला परिवहन अधिकारी श्री दीपक माझी एवं स्टाफ ने जिले में संचालित वात्सल्य एवं सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल की 25 बसों की गई ।

परिवहन विभाग की जांच के दौरान एक स्कूल वाहन का वैध पीयूसी, परमिट, फिटनेस और नंबर की जाँच की गई । जिन स्कूल वाहन में कमी पाई गई उन कमी को दूर करने के निर्देश दिए ।

===========

मंदसौर जिले में “नशा मुक्त युवा – विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन

28 जुलाई को कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में होगा आयोजित

मंदसौर 26 जुलाई 2026/ भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के मेरा युवा भारत (MY Bharat) के तत्वावधान में “नशा मुक्त युवा – विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत जिले के युवाओं के लिए विभिन्न जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य युवाओं को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करना, उनकी रचनात्मक प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करना है। जिला युवा अधिकारी सुश्री मुस्कान जैन के नेतृत्व में यह आयोजन 28 जुलाई 2026 को कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में किया जाएगा। जिले के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के सभी युवा (व्यक्तिगत अथवा समूह) इसमें भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिताओं में लोकगीत (संगीत), नृत्य, नुक्कड़ नाटक/माइम एक्ट, पेंटिंग, वाद-विवाद/एलोक्यूशन, शॉर्ट फिल्म/रील निर्माण, स्लोगन लेखन तथा स्लैम पोएट्री जैसी कुल 8 विधाओं को शामिल किया गया है। सभी प्रतियोगिताओं का विषय “नशा मुक्त भारत” रहेगा, जिसके माध्यम से युवा अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति प्रस्तुत करेंगे। प्रतिभागियों को MY Bharat पोर्टल पर पंजीयन कर अपनी संबंधित प्रतियोगिता पर अप्लाई करना होगा । जिला स्तर पर चयनित विजेता प्रतिभागियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर मंदसौर जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त होगा। उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत भी किया जाएगा।

==========

डाक विभाग की आधिकारिक मैस्कॉट डिज़ाइन, मैस्कॉट नाम प्रतियोगिता के लिए MyGov प्लेटफॉर्म पर

15 अगस्‍त तक प्रविष्टियां आमंत्रित

मंदसौर 26 जुलाई 2026 / मंदसौर डाकघर अधीक्षक द्वारा बताया गया कि डाक विभाग के आधिकारिक मैस्कॉट के चयन हेतु MyGov प्लेटफॉर्म पर “इंडिया पोस्ट आधिकारिक मैस्कॉट डिज़ाइन प्रतियोगिता” 15 अगस्‍त 2026 तक आयोजित की जा रही है। चयनित मैस्कॉट डाक विभाग के प्रतीकात्मक ब्रांड एम्बेसडर के रूप में कार्य करेगा।

प्रतियोगिता निम्नलिखित दो घटकों में आयोजित की जाएगी- मैस्कॉट डिजाइन, मैस्कॉट नाम। प्रत्येक प्रतिभागी को एक मैस्कॉट डिजाइन, एक मैस्कॉट नाम, जिसका अंग्रेजी अथवा हिंदी में अनुवाद भी संलग्न हो, अंग्रेजी अथवा हिंदी में 150 से 200 शब्दों का एक अवधारणा नोट (Concept Note), जिसमें प्रस्तुत मैस्कॉट के डिजाइन एवं नाम की अवधारणा, प्रतीकात्मकता तथा औचित्य का विवरण हो प्रस्तुत करना होगा।

प्रतियोगिता के अंतर्गत मैस्कॉट डिज़ाइन के लिए प्रथम पुरस्कार 75 हजार रूपये एवं प्रमाण-पत्र, द्वितीय पुरस्कार 50 हजार रूपये एवं प्रमाण-पत्र, तृतीय पुरस्कार 25, हजार रूपये एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।

प्रतियोगिता के अंतर्गत मैस्कॉट नाम के लिए प्रथम पुरस्कार 25 हजार रूपये एवं प्रमाण-पत्र, द्वितीय पुरस्कार 15 हजार रूपये एवं प्रमाण-पत्र, तृतीय पुरस्कार 10 हजार रूपये एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।

डाकघर अधीक्षक ने मंदसौर एवं नीमच के नागरिको से हेतु MyGov प्लेटफॉर्म पर “इंडिया पोस्ट आधिकारिक मैस्कॉट डिज़ाइन प्रतियोगिता” से जुड़ने की अपील की है।

============

विकासखंड अकादमिक समन्‍वयक एवं जनशिक्षक पद के लिए 31 जुलाई तक आवेदन करें

मंदसौर 26 जुलाई 2026 / जिला परियोजना समन्‍वयक जिला शिक्षा केंद्र मंदसौर द्वारा बताया गया कि जिला शिक्षा केंद्र मंदसौर के अंतर्गत जनपद शिक्षा केंद्र मंदसौर, सीतामऊ, गरोठ, भानपुरा एवं मल्‍हारगढ़ में विकासखंड अकादमिक समन्‍वयक एवं जनशिक्षको के पदों की पूर्ति अंतर्गत राज्‍य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देशानुसार सेवाए ली जानी है।

इस हेतु 31 जुलाई 2026 को सायं 5 बजे तक इच्‍छुक उच्‍च श्रेणी शिक्षक, माध्‍यमिक शिक्षक जिनकी आयु 52 वर्ष से अधिक न हो तथा कोई विभागीय जांच, अपराधिक प्रकरण एवं लंबे समय से लगातार अनुपस्थिति की शिकायत प्रचलित न हो वे निर्धारित प्रारूप में नियत तिथि एवं समय में अपने आवेदन जनपद शिक्षा केंद्र में जमा करा सकते है।

विकासखंड अकादमिक समन्‍वयक एवं जनशिक्षक पद हेतु निर्धारित आवेदन प्रारूप जिला शिक्षा केंद्र मंदसौर से या जिले के समस्‍त संकुल प्रार्चाय एवं जनपद शिक्षा केन्‍द्रों से प्राप्‍त कर सकते है। अधिक जानकारी के लिये जिला परियोजना समन्‍वयक जिला शिक्षा केंद्र मंदसौर में संपर्क कर सकते है।

==========

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}