मंदसौरमंदसौर जिला

शिवना नदी प्रदूषण मुक्त होगी,बिल्कुल होगी — विधायक विपिन जैन

बारिश के बीच भी 135वें दिन जारी रहा शिवना शुद्धिकरण अभियान, नदी से निकाला गया एक ट्रॉली प्लास्टिक कचरा,गाजर घास

मंदसौर। शिवना नदी को स्वच्छ, सुंदर और निर्मल बनाने के संकल्प के साथ चल रहा शिवना शुद्धिकरण अभियान रविवार को 135वें दिन भी पूरे उत्साह के साथ जारी रहा। हल्की बारिश के बावजूद श्रमदानियों का जोश कम नहीं हुआ और सभी ने पूरे समर्पण के साथ श्रमदान करते हुए नदी में बहकर आए जलकुंभी, प्लास्टिक कचरे तथा अन्य अपशिष्ट पदार्थों को हटाया। अभियान के दौरान नदी से एक ट्रॉली कचरा बाहर निकाला गया।
श्रमदान के दौरान भगवान पशुपतिनाथ मंदिर के समीप छोटी पुलिया के घाटों के आसपास फैले कचरे की व्यापक सफाई की गई। साथ ही नदी किनारे उगी झाड़ियों की कटाई कर क्षेत्र को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाया गया। पूर्व में लगाए गए पौधों का भी निरीक्षण किया गया, ताकि उनकी नियमित देखभाल सुनिश्चित हो सके और वे स्वस्थ रूप से विकसित होते रहें।
इस अवसर पर विधायक श्री विपिन जैन ने कहा कि शिवना नदी प्रदूषण मुक्त होगी, बिल्कुल होगी । उन्होंने कहा कि यह केवल सफाई अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ पर्यावरण का संकल्प है। उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि वे अपना कचरा केवल निर्धारित स्थानों पर ही डालें तथा किसी भी परिस्थिति में नदी या उसके आसपास कचरा न फेंकें। शिवना नदी की स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
श्री जैन ने सभी मंदसौरवासियों से आह्वान किया कि वे प्रत्येक रविवार प्रातः 7:00 बजे से 9:00 बजे तक शिवना शुद्धिकरण अभियान में शामिल होकर श्रमदान करें और इस जनभागीदारी अभियान को और अधिक मजबूत बनाएं।
135वें दिन श्रमदान करने वालों में विधायक विपिन जैन, समाजसेवी रमेश सोनी, हेमराज खाबिया, बालकृष्ण दवे, शांतिलाल मेमावत, अमलावद से कैलाश कुमावत, दलौदा सगरा से गणेशराम मालवीय, ईश्वरलाल मालवीय, रामप्रसाद मालवीय, महिला नेत्री रफत पयामी, इष्टा भाचावत, राखी सत्रावाला, अनीता भदोरिया तथा कांग्रेसजन राजनारायण लाड़, विकास दशोरा, खलील खान पठान, संजय नाहर, अजय सोनी, महेश गुप्ता, रमेश कोठारी, जयेश पालीवाल,अकरम खान, आमीन खान, गणपत कुमावत, नितनेश बसेर, राजेश चौधरी, ऋषिराज लाड़, नमन कोठारी सहित अनेक श्रमदानी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}