मंदसौर जिलासीतामऊ

विजय कारगिल दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

विजय कारगिल दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

 

“वीरों की शौर्यगाथा को किया नमन

सीतामऊ।पैरामाउंट एकेडमी, सीतामऊ ने एक बार फिर यह सिद्ध किया कि वह न केवल शिक्षा में, बल्कि राष्ट्रभक्ति और सैन्य बलिदान के सम्मान में भी अग्रणी है। यह क्षेत्र का पहला विद्यालय बना, जिसने विजय कारगिल दिवस को इतने भव्य एवं प्रेरणास्पद स्वरूप में मनाकर वीरों को नमन किया। विद्यालय के नृत्य शिक्षक पवन पंथी के निर्देशन में

इस गरिमामयी अवसर पर छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं –

विद्यार्थियों ने भावविभोर कर देने वाले देशभक्ति गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किए,

विद्यालय के प्राचार्य डॉ अविनाश उपाध्याय ने

सैनिक जीवन की कठिनाइयों और उसमें छिपे बलिदान एवं अनुशासन के मूल्यों पर प्रकाश डाला। साथ ही

देश के लिए जीने और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों की भावना से प्रेरित किया और विद्यार्थियों को वीरता की जीवंत अनुभूति कराई

कार्यक्रम का संचालन कु मानवी घाटिया ने अत्यंत प्रभावशाली ढंग से किया।

आभार प्रदर्शन विद्यालय के व्यायाम शिक्षक संजय चौहान ने किया। छात्र-छात्राओं एवं आयोजन टीम को धन्यवाद देते हुए यह आश्वस्त किया कि विद्यालय भविष्य में भी इसी भावना से ऐसे आयोजन करता रहेगा कार्यक्रम में विधालय परिवार के समस्त शिक्षक शिक्षकाएं उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}