दलौदामंदसौर जिला

अफजलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कॉर्पियो से 465 किलो डोडाचूरा जब्त, तस्कर फरार

अफजलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कॉर्पियो से 465 किलो डोडाचूरा जब्त, तस्कर फरार

दलोदा। मध्यप्रदेश पुलिस के “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत अफजलपुर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्कॉर्पियो वाहन से 465 किलोग्राम डोडाचूरा जब्त किया है। जब्त डोडाचूरा की कीमत करीब 9.30 लाख रुपये तथा स्कॉर्पियो वाहन की कीमत 12 लाख रुपये आंकी गई है। इस प्रकार कुल 21.30 लाख रुपये की मशरूका जब्त की गई है।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल एवं एसडीओपी ग्रामीण कीर्ति बघेल के निर्देशन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक हरीश मालवीय के नेतृत्व में रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। तलाशी लेने पर वाहन में रखे 21 कट्टों में भरा 465 किलो डोडाचूरा बरामद हुआ। पुलिस ने वाहन क्रमांक GJ18BN6188 सहित मादक पदार्थ जब्त कर थाना अफजलपुर में अपराध क्रमांक 195/2026 के तहत धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक हरीश मालवीय एवं उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}