मंदसौर जिलासीतामऊ

लदूना चौराहे पर जलभराव की पर एक्शन टोल मैनेजर और राजस्व टीम ने अतिक्रमणकारियों को थमाए नोटिस

लदूना चौराहे पर जलभराव पर एक्शन टोल मैनेजर और राजस्व टीम ने अतिक्रमणकारियों को थमाए नोटिस

सीतामऊ लदूना चौराहे से मंदसौर रोड़ हकीमी ट्रेडर्स के सामने लगातार हो रही बारिश के कारण जलभराव की स्थिति बन रही थी जल निकासी अवरुद्ध होने की खबर लगते ही टोल प्लाजा मैनेजर शिव द्विवेदी एवं MPRDC मानवेंद्र सिंह कनेश ने गुरुवार को नगर परिषद अध्यक्ष मनोज शुक्ला के साथ में जल भराव की स्थिति का देखा एवं निकासी हेतु बातचीत की जिसपर मैनेजर श्री द्विवेदी ने तत्परता दिखाते हुए राजस्व विभाग एवं कस्बा पटवारी विकाश राठौर नगर परिषद कर्मचारी प्रदीप राठौर इंजीनियर दलजीत सिंह के साथ संयुक्त कार्रवाई की

शुक्रवार 24 जुलाई दोपहर को टोल प्रबंधन और राजस्व अधिकारियों ने सड़क किनारे रोड़ ठेकेदार दिलीप बिल्डकॉन द्वारा बनाई गई नाली कै ऊपर अतिक्रमण किया हुआ था जिससे चैंबर पूरी तरह से बंद थे निरीक्षण किया जांच में पाया गया कि नाली और जल निकासी के रास्तों पर अतिक्रमण के कारण पानी भर रहा है इसके बाद टीम ने अतिक्रमणकर्ताओं को नोटिस जारी कर दिए हैं नोटिस में 3 दिन के अंदर अतिक्रमण हटाने और जल निकासी का रास्ता साफ करने के निर्देश दिए गए हैं साथ ही चेतावनी दी गई कि समय पर अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाएगी फोटो में राजस्व अधिकारी दुकान पर जाकर दस्तावेज चेक करते और नोटिस की कार्रवाई करते देखे जा सकते हैं स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई की सराहना की है उनका कहना है कि जलभराव के कारण आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}