आरोपी मुकेश ढोली गिरफ्तार कर कब्जे से 4 किलोग्राम अफीम मय मोटरसायकल के नाहरगढ पुलिस ने जप्त किया

आरोपी मुकेश ढोली गिरफ्तार कर कब्जे से 4 किलोग्राम अफीम मय मोटरसायकल के नाहरगढ पुलिस ने जप्त किया
नाहरगढ- पुलिस अधीक्षक श्री विनोद मीना द्वारा दिये गये निर्देशो के तारतम्य में श्री टी. एस. बघेल अति. पुलिस अधीक्षक मंदसौर एवं श्री कीर्ति बघेल एसडीओपी मंदसौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नाहरगढ निरीक्षक वरुण तिवारी व उनकी टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से 4 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम मय मोटरसायकल जप्त की गई है
दिनांक 23.07.26 को थाना नाहरगढ पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए डीगांव बसई रोड बालाजी मंदिर के सामने बेटीखेडी फंटा पर नाकाबंदी करते हुए हिरो स्प्लेंडर मोटरसाईकिल क्रमांक एमपी 14 जेडएच 6741 के चालक मुकेश पिता शंकरलाल ढोली उम्र 35 साल निवासी प्रतापनगर गरोठ जिला मंदसौर के कब्जे से 04 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम एंव मोटरसायकल जप्त कर थाना नाहरगढ पर अपराध क्रमांक 302/26 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया गया। व आरोपी से अवैध मादक अफीम लाने ले जाने के संबंध मे पुछताछ जारी ।
गिरफ्तार आरोपी– मुकेश पिता शंकरलाल ढोली उम्र 35 साल निवासी प्रतापनगर गरोठ जिला मंदसौर
जप्त माल –01. 04 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम कीमती 6,00,000/- रुपये
02. घटना मे प्रयुक्त एक मोटरसायकल हिरो स्पलेंडर क्र. एमपी 14 जेडएच 6741 कीमती 50,000 रुपये
सराहनीय कार्य – थाना नाहरगढ टीम का सराहनीय योगदान रहा ।


