
धारा 49/6 के विलोपित होने से पेंशनरों में हर्ष की लहर व्याप्त-मुख्यमंत्री एवं वित्तमंत्री का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया
ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा
मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स महासंघ, ताल शाखा ने मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।
पेंशनरों की वर्षों पुरानी मांग को स्वीकार करते हुए धारा 49/6 को विलोपित किए जाने से प्रदेश के लाखों पेंशनरों को बड़ी राहत मिली है। इस निर्णय से महंगाई राहत (डीआर) मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है, जिससे पेंशनरों में खुशी और उत्साह का वातावरण है।
मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स महासंघ, ताल शाखा के अरुण कुमार दुबे, लक्ष्मी नारायण व्यास, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक एवं वरिष्ठ पत्रकार शिव शक्ति शर्मा, श्रीमती सरोज शर्मा, मदन लाल मावर, राम सिंह हाड़ा, मुबारक हुसैन मंसूरी, प्रकाश चंद्र वर्मा, भानु प्रताप शुक्ला, राधेश्याम चौहान, मुन्नीलाल दिवाकर, रामलाल भाटिया, जुगल किशोर जायसवाल सहित समस्त पेंशनरों ने मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।
साथ ही पेंशनरों ने शासन से शेष महंगाई राहत (डीआर) शीघ्र प्रदान करने की मांग भी की है।



