धर्म संस्कृतिमंदसौर जिलासीतामऊ

शक्ति स्वरूपा बालिकाओं ने मां का आह्वान कर किया शस्त्र पूजन

शक्ति स्वरूपा बालिकाओं ने मां का आह्वान कर किया शस्त्र पूजन

सीतामऊ। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी केसरिया हिंदू वाहिनी सनातन कल्याण समिति के तत्वाधान में रतन कुंड आश्रम पर महंत जितेंद्र दास महाराज की उपस्थिति में सुश्री हंसा सेंगर के नेतृत्व में बालिकाओं द्वारा शस्त्र पूजन कार्यक्रम किया गया।

इस अवसर पर शक्ति स्वरूपा बालिकाओं ने मां आदिशक्ति दुर्गा भवानी का आह्वान किया तथा भगवान चारभुजा नाथ हनुमान जी की पूजा अर्चना कर शस्त्र पूजन किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी लक्ष्मी नारायण मांदलिया, सत्यनारायण बैरागी कैलाश बैरागी लदुना, धनंजय पाठक साठखेड़ा, संजय भाटी, महेश राठौर, शुभम राठौर सहित बालिकाएं और व्यवस्था प्रमुख उपस्थित रहे।

इस अवसर पर महंत जितेंद्र दास महाराज ने कहा कि भारतीय संस्कृति में शस्त्रों को केवल हिंसा करना नहीं है बल्कि सुरक्षा करना है। हमारे सभी देवी देवताओं ने शस्त्र स्वयं के साथ समाज कि सुरक्षा के लिए रखे थे। और यही कारण है कि चित्र प्रतिमाओं में शस्त्र के साथ दिखाया गया है। सनातन धर्म में शस्त्र और शास्त्र का महत्व बताया गया है। शस्त्र रक्षा करने और शास्त्र से विवेक जागृत करने के लिए किया जाता है।

सुश्री हंसा सेंगर ने कहा कि हमारे देवी देवताओं के आशीर्वाद शस्त्र कि हर वर्ष पूजन कि जानी चाहिए है। हर व्यक्ति में शारीरिक मानसिक बौद्धिक के साथ आध्यात्मिक ऊर्जा भी होना चाहिए। आध्यात्मिक ज्ञान शक्ति कि ऊर्जा हमारे जो व्रत त्यौहार नवरात्रि विजयादशमी पर्व है।अंत में सुश्री सेंगर ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}