कुम्हारी के ग्रामवासियों ने रेल की पटरी का किया पूजन

कुम्हारी के ग्रामवासियों ने रेल की पटरी का किया पूजन
मल्हारगढ़ दरबार कुम्हारी। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी ग्राम कुम्हारी में ग्राम वासियों ने क्षेत्र में अच्छी बारिश की कामना को लेकर खेड़ादेव पूजन कर उज्जैनी मनाई ग्राम वासियों ने क्षेत्र के समस्त देवी देवताओं की विधि विधान से पूजा अर्चना कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी गांव के समीप से गुजर रही पश्चिम रेलवे की रेल पटरी का विधि विधान से पूजन अर्चन किया ग्राम वासियों का मानना है कि यह रेल पटरी कालका माता के रूप में है इसलिए कालका माता का रूप मानकर रेल की पटरी का पूजन किया जाता है यह परंपरा कई वर्षों से चल रही है। गांव वालों का मानना है की पटरी की पूजा करने से गांव में कोई अनहोनी जनहानि दुर्घटना नहीं होती है।
गांव के ठाकुर गोविंद सिंह ने बताया कि क्षेत्र में अच्छी बारिश हो विश्व का कल्याण हो सनातन धर्म की जय हो सनातन धर्म का परचम पूरे विश्व में लहराए इसी कामना को लेकर आज गांव कुम्हारी में खेड़ादेव (क्षेत्रपाल) पूजन कर उज्जैन मनाई।
इस अवसर पर गांव ठाकुर मांगूसिंह, पंडित सुखलाल व्यास, ठा.कुशाल सिंह, ठा.रामसिंह,ठा.गोविंद, ठा. यशवंतसिंह, ठा.रोशन सिंह, श्यामलाल सोनावत देवनारायण पुजारी, कारुलाल लाल,मुकेश रावत,प्रकाश, रामलाल सोनावत, भंवरलाल प्रजापति, दशरथ जी सूठोद सहित अनेक ग्राम वासी मौजूद थे।



