नीमचमध्यप्रदेश

गायत्री परिवार मनासा ने पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत 600 सीडबॉल का रोपण किया

मनासा

अखिल विश्व गायत्री परिवार की शाखा मनासा द्वारा पर्यावरण संरक्षण अभियान के अंतर्गत रविवार को कंजार्डा के पठार क्षेत्र पलासिया में वृक्षारोपण एवं बीज संरक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर 600 सीडबॉल का रोपण किया गया तथा 40 किलोग्राम निम्बोली का छिड़काव कर हरित क्षेत्र विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।
कार्यक्रम का मार्गदर्शन समन्वय समिति के सदस्य एवं पर्यावरण एवं जल संरक्षण अभियान के दायित्वधारी श्री जगदीश बैरागी ने किया। उन्होंने प

र्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में तहसील समिति के श्री विवेक अड़ावदिया (जिला रिकॉर्ड सह-समन्वयक), श्री दिनेश खाबिया (तहसील समिति रिकॉर्ड समन्वयक), श्री मोहन कहार, श्री मदन रावत, श्री नारायण सिंह झाला, श्री तुलसीराम, श्री विनोद कछावा, श्री सत्यनारायण जाटव सहित गायत्री
परिवार के अनेक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
इस दौरान वन विभाग के अधिकारी श्री कुलदीप भाटी का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित जनों ने “प्रकृति बचाएँ, पर्यावरण बचाएँ, जीवन बचाएँ” का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}