अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ गोरखपुर मंडल का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न, नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से हुआ गठ

अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ गोरखपुर मंडल का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न, नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से हुआ गठन
गोरखपुर अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ, गोरखपुर मंडल का द्विवार्षिक अधिवेशन रविवार को तारामंडल स्थित क्षत्रिय भवन के प्रताप सभागार में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। अधिवेशन में संगठन की नई कार्यकारिणी का चुनाव कराया गया, जिसमें विभिन्न संवर्गों के पदाधिकारियों का चयन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में डाक विभाग के महिला एवं पुरुष कर्मचारियों ने भाग लेकर संगठन की एकजुटता का परिचय दिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के प्रांतीय मंत्री शैलेंद्र दीक्षित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रमोद राय, पूर्व प्रांतीय मंत्री डॉ. शेषमणि त्रिपाठी तथा पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष आर.एस. चंद उपस्थित रहे। वहीं सहायक अधीक्षक डाकघर, केंद्रीय उपमंडल गोरखपुर लव कुमार शुक्ला ने पर्यवेक्षक के रूप में अधिवेशन की कार्यवाही का निरीक्षण किया।अधिवेशन के दौरान हुए चुनाव में विजय कुमार (पोस्टमास्टर, पीएसी कैंप) को ग्रुप-सी का मंडलीय सचिव, अभिषेक प्रताप सिंह को पोस्टमैन एवं एमटीएस संवर्ग का मंडलीय सचिव, प्रतीक पांडेय (प्रधान डाकघर, गोरखपुर) को ग्रुप-सी का सहायक सचिव, वी.के. चौधरी (पोस्टमास्टर, सहजनवा) को ग्रुप-सी का अध्यक्ष, अजय यादव (पोस्टमास्टर, घुघली) को ग्रुप-सी का उपाध्यक्ष तथा सतपाल सिंह (डाक पर्यवेक्षक, केंद्रीय उपमंडल गोरखपुर) को पोस्टमैन एवं एमटीएस संवर्ग का अध्यक्ष चुना गया। वही अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ के महिला मोर्चा का भी गठन किया गया। इसमें अपर्णा विषेन (पोस्टमास्टर, एयर फोर्स उपडाकघर) को मंडलीय अध्यक्ष, अनुपमा मिश्रा (एपीएम एडमिन, प्रधान डाकघर गोरखपुर) को मंडलीय मंत्री तथा शिखा राज पटेल को महिला मोर्चा का उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय कुमार यादव ने की, जबकि संचालन क्षेत्रीय मंत्री अखिलेश कुमार सिंह ने किया।अधिवेशन के समापन अवसर पर अतिथियों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त एवं कर्मचारियों के हितों के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही कर्मचारियों के अधिकारों, कल्याण और संगठनात्मक एकता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प भी दोहराया।



