भोपाल में रसूखदारों पर मजिस्ट्रेट का डंडा: वीआईपी हूटर्स और अवैध नंबर प्लेट पर चला चाबुक

=============
भोपाल में रसूखदारों पर मजिस्ट्रेट का डंडा: वीआईपी हूटर्स और अवैध नंबर प्लेट पर चला चाबुक
राजधानी भोपाल में नियम विरुद्ध हूटर बजाने और नंबर प्लेट पर रसूख चमकाने वाली तख्तियों के खिलाफ आखिरकार कड़ी कार्रवाई हुई है। सालों से सड़कों पर ‘भौकाल’ मचाने वाले इन प्रभावशाली लोगों पर मजिस्ट्रेट (कोर्ट) ने शिकंजा कसा है। आम जनता का आरोप है कि पुलिस द्वारा अमूमन यह कार्रवाई केवल गरीबों और ग्रामीणों पर होती है, जबकि सतना जैसे जिलों में प्रशासन इन रसूखदारों पर हाथ डालने से भी डरता है। भोपाल की इस कार्रवाई ने वीआईपी संस्कृति पर कड़ा प्रहार किया है। इस विशेष अभियान का नेतृत्व खुद चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट आग्नीध्र कुमार द्विवेदी और उनके साथ मौजूद 3 अन्य मजिस्ट्रेटों ने किया। चूंकि यह कार्रवाई खुद कोर्ट (मजिस्ट्रेट) की मौजूदगी में हुई, इसीलिए मंत्री, सांसद और बड़े अधिकारियों के स्टाफ भी अपने ‘रसूख’ के दम पर बच नहीं पाए। सतना मैहर में भी ऐसी ही कार्यवाही का लोग इंतजार कर रहे है।



