शामगढ़मंदसौर जिला

अलौकिक गार्डन से टकरावद रोड को जोड़ने वाले नवीन सीसी रोड का भूमि पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न

अलौकिक गार्डन से टकरावद रोड को जोड़ने वाले नवीन सीसी रोड का भूमि पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न

नगर परिषद शामगढ़ द्वारा अलौकिक गार्डन से टकरावद रोड को जोड़ने वाले नवीन सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन वैदिक रीति-रिवाज एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री राजू भाई (नरेंद्र) यादव, नगर परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती डाली बाई जोशी,एल्डरमैन, पार्षदगण, सभापति, नगर गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। इस अवसर पर अतिथियों का पुष्पहार एवं माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यह सीसी रोड अलौकिक गार्डन से टकरावद रोड को जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करेगी।

सड़क निर्माण से क्षेत्रवासियों एवं राहगीरों को बरसात के दिनों में कीचड़ और आवागमन की परेशानी से राहत मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

कार्यक्रम में वार्डवासियों ने नगर परिषद के इस विकास कार्य पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए हर्ष जताया। बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमामय बनाया।

कार्यक्रम के अंत में पूर्व पार्षद श्री गोपाल जोशी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए नगर परिषद अध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}