खेल-स्वास्थ्यमंदसौर जिलासीतामऊ
9 खिलाड़ियों का संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में चयन, बास्केटबॉल संघ ने दी बधाई शुभकामनाएं

9 खिलाड़ियों का संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में चयन, बास्केटबॉल संघ ने दी बधाई शुभकामनाएं
सीतामऊ।बास्केटबॉल संघ सीतामऊ एकेडमी के 9 खिलाड़ियों का चयन संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में चयन हुआ ।SGFI शालेय बास्केटबॉल 14 वर्ष संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में 4 बालिका ओर 5 बालक का चयन उज्जैन में आयोजित प्रतियोगिता दिनांक 12 अक्टूबर 2026 को महानंदा एरिना उज्जैन में आयोजित होगी।
सभी खिलाड़ियों के चयन पर नगर परिषद अध्यक्ष श्री मनोज शुक्ला, उपाध्यक श्री सुमित रावत,भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र बामणिया,भाजपा मंडल महामंत्री प्रशांत चतुर्वेदी, सभापति श्री विवेक सोनगरा एवं प्राचार्य श्री रंजन कुमार पांडे द्वारा हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।



