मंदसौरमंदसौर जिला

बैक में पेंशनर्स को जीवित होने के प्रमाण पत्र देने का नियम समाप्त होना चाहिए- पूर्व विधायक श्री सिसौदिया

सेवानिवृत्त एवं पेंशनर नागरिक महासंघ मन्दसौर की 34 वीं वार्षिक साधारण सभा सम्पन्न

मन्दसौर। सेवानिवृत्त एवं पेंशनर नागरिक महासंघ मन्दसौर की 34 वीं वार्षिक साधारण सभा जनपद पंचायत सभागार मन्दसौर मे आयोजित हुईं । साधारण सभा के प्रथम सत्र की अध्यक्षता श्री अशोक रामावत जिलाध्यक्ष द्वारा की गई । मुख्य अतिथि श्री गिरीराजदास सक्सेना से. नि. न्यायमूर्ति, विशेष अतिथि श्री दिलीप मेहता प्रदेश मंत्री वरिष्ठ नागरिक परिसंघ रतलाम तथा श्री रमेशचंद्र चन्द्रे वरिष्ठ उपाध्यक्ष व चन्द्रकान्त शर्मा जिला सचिव मंचासीन रहे ।
अतिथियों द्वारा भारतमाता व  सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर सभा का शुभारंभ किया । सरस्वती वन्दना अशोक नागदा ने व संगठन गीत संजय महाराणा ने प्रस्तुत किया । अतिथियों का परिचय चन्द्रकान्त शर्मा ने करवाया । स्वागत भाषण पंकज शर्मा ने दिया ।
साधारण सभा की नियमित कार्रवाई मे अध्यक्ष महोदय की अनुमति से संगठन का वार्षिक प्रतिवेदन जिला सचिव चन्द्रकान्त शर्मा ने प्रस्तुत किया जिसका अनुमोदन उपस्थित सदस्यों ने ऊँ उच्चारण कर किया ।
वर्ष 2055-26 का आय व्यय व वर्ष 2026-27 का अनुमानित आय व्यय जिला कोषाध्यक्ष कोमल वाणवार ने प्रस्तुत किया जिसका अनुमोदन उपस्थित सदस्यों ने ऊँ बोलकर किया ।
वर्ष 2026-27 के लिये ऑडिटर की नियुक्ति का प्रस्ताव श्री प्रभुदयाल शर्मा व श्री अशोककुमार भावसार ने रखा जिसका समर्थन श्री करणसिंह चौहान व श्री रमेशचंद्र सोनी ने किया ।
पंजीयक फर्म्स एण्ड सोसायटी को धारा 27 व  28 की जानकारी भेजने हेतु जिला सचिव को अधिकृत करने का प्रस्ताव श्री रामप्रताप वाक्तरिया व श्री कचरुलाल राठौर ने प्रस्तुत किया जिसका समर्थन श्री अशोककुमार पंवार व श्री हरिसिंह यादव ने किया संगठन कार्य को गति देने के लिए अध्यक्ष अशोक रामावत द्वारा जिला कार्यकारिणी मे, गरोठ ईकाई मे व नगर की मेघदूत ईकाई मे कुछ नवीन सदस्यों को दायित्व देने की घोषणा की गई व अध्यक्षीय उद्बोधन दिया ।
मुख्य अतिथि श्री सक्सेना ने सभी सदस्यों से संगठन कार्य पूरी निष्ठा व समर्पण से करने का आह्वान किया । श्री दिलीप मेहता ने कहा कि म. प्र. शासन ने वरिष्ठजनों के कल्याण के लिये वरिष्ठ नागरिक कल्याण बोर्ड का गठन किया था किंतु लम्बे समय से इसका पुनर्गठन नही किया गया हैं अधिकारियों के भरोसे बोर्ड चल यहा हैं इसका पुनर्गठन कर इसमें वरिष्ठ नागरिकों को सम्मिलित किया जावे । मन्दसौर जिले मे पेंशनर संघ बहुत अच्छा काम कर रहा हैं ऐसा संगठन पूरे प्रदेश मे किसी भी जिले मे नहीं हैं ।
श्री चन्द्रे ने कहा कि श्र दौलतराम पटेल ने जब पेंशनर संघ की स्थापना की थी तब पेंशनरों की बहुत समस्याएं थी । पेंशन प्रकरणों का निराकरण भी काफी विलंब से होता था । आज पेंशनरों की उतनी समस्याएं नहीं है कुछ अपवाद छोड़कर अधिकांश प्रकरण समय पर निपट जाते हैं । पेंशनरों की मांगों व समस्याओं निराकरण के लिये संगठन निरन्तर प्रयास करता हैं । आप कोई समस्या हो तो पूरे विवरण के साथ लिखित मे संगठन को देवें । आप इसी तरह संगठन से जुड़े रहे । संगठन शक्ति से ही हम समस्याओं का निराकरण करवा सकते है ।
सभा मे मन्दसौर नगर की 17 मोहल्ला ईकाईयों, क्षैत्रीय ईकाई पिपलिया, मल्हारगढ़, बूढ़ा, संजीत,नारायणगढ़, दलोदा, नगरी, निम्बोद, भावगढ़, करजू, रिछा लालमुंहा, सीतामऊ, लदूना, नाहरगढ़, कयामपुर, सुवासरा, शामगढ़ व महिला समिति के प्रतिनिधि उपस्थित हुवे ।
कार्यक्रम के प्रथम सत्र का आभार श्री रामकृष्ण वैष्णव ने माना । संचालन श्री अजीजुल्ला खान ने किया । प्रथम सत्र के समापन की घोषणा अध्यक्ष की अनुमति से जिला सचिव ने की ।
साधारण सभा का द्वितीय सत्र दोपहर से प्रारम्भ हुआ । इस सत्र मे मुख्य अतिथि मन्दसौर के पूर्व विधायक  श्री यशपालसिंह सिसोदिया उपस्थित थे । अध्यक्षता श्री अशोक रामावत ने की मंच पर श्री दिलीप मेहता, श्री रमेशचंद्र चन्द्रे व डाँ देवेन्द्र पुराणिक उपस्थित रहे ।
संगठन गीत पंकज शर्मा ने लिया । अतिथियों का परिचय श्री चन्द्रे ने करवाया । उन्होंने कहा कि सिसोदिया ऐसे परिवार से है जहां सभी राजनीति मे काम करते है। स्वागत भाषण श्री रामप्रताप वाक्तरिया ने दिया । अतिथियों का स्वागत जिला कार्यकारिणी, नगर मोहल्ला ईकाई व क्षैत्रीय ईकाइयों व मातृशक्ति द्वारा किया गया । कार्यक्रम मे भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख श्री गोपाल जामलिया व रतलाम जिला अध्यक्ष श्री सुरेंद्र शर्मा विशेष रुप से उपस्थित रहे ।
श्री सिसोदियाजी ने कहा कि स्व. श्री दौलतराम पटेल बहुत विचारशील थे । मै जब न. पा. अध्यक्ष था तब उन्होंने मुझे एक फाईल दी थी जिसमें उज्जैन सिंहस्थ की जानकारी थी। उनकी सलाह पर काम किया तो वर्ष 2004 मे मन्दसौर नगर को सिंहस्थ मद मे 17 लाख रुपए आवंटित हुए वर्ष 2016 मे 25 करोड़ रुपए व वर्ष 2028 के लिये 70 करोड़ का आवंटन सिंहस्थ के विकास कार्यों के लिये प्राप्त हुए । पटेल सा. के प्रयास से ही केन्द्र शासन से बजट प्राप्त कर नगरपालिका ने पं. दीनदयाल वृद्धजन सेवा केन्द्र का निर्माण करवाया व उसके संचालन की व्यवस्था पेंशनर संघ को लिखित में प्रदान की गई । इस केन्द्र मे टेबल टेनिस, केरम व शतरंज के खेल होते है तथा न. पा. के सहयोग से वाचनालय भी चलता हैं । मै भी पेशनर हूं चार माह तक पेंशन जमा नहीं होने पर बैक से पूछा तो उन्होने बताया आपने जीवित होने का प्रमाण पत्र नहीं दिया आपको भी देना पड़ता होगा । इस नियम मे परवर्तन होना चाहिए आप यह मांग करे कि यह नियम समाप्त हो । धारा 49-6 की समाप्ति के लिये उन्होंने जो प्रयास किये विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश शासन का कोई भी केबिनेट मन्त्री मन्दसौर जिले मे प्रवास पर आये तो आप उन्हें धारा 49-6 की समाप्ति के लिये ज्ञापन जरूर देवे । विधानसभा अध्यक्ष मान. श्री नरेन्द्रसिंह जी तोमर ने भी इस धारा को समाप्त करने के लिये मुख्यमंत्री जी को पत्र लिखा हैं । छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष श्री रमनसिंह ने भी केन्द्रीय गृहमंत्री जी को यह धारा समाप्त करने के लिये पत्र लिखा हैं ।दोनो राज्यों मे एक ही दल की सरकार हैं तो इस समस्या का अब अतिशीघ्र निराकरण हो जाना चाहिए । आज परिवार विघटित हो रहे हैं हमे इस पर भी विचार करना चाहिए । परिवार एक छत के नीचे रहे, एक रसोईघर हो इसका भी चिन्तन करें।  दृढ़ इच्छाशक्ति से भोपाल गेस त्रासदी का कचरा पीथमपुर मे बायलर मे जलाया गया । हुकुमचंद मिल इन्दोर मिल की जमीन का निराकरण कर मिल के मजदूरों को उनका बकाया भुगतान किया गया ।
द्वितीय सत्र का आभार प्रदर्शन चन्द्रकान्त शर्मा ने व्यक्त किया । संचालन अशोक नागदा ने किया अध्यक्ष की अनुमति से साधारण सभा का विसर्जन किया गया । सभा के अन्त में विगत एक वर्ष में दिवंगत बन्धुओं को श्रद्धांजलि दी गई ।
चन्द्रकांत शर्मा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}