पर्यावरणमंदसौरमंदसौर जिला

मंदसौर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत सांदीपनि विद्यालय में हुआ पौधरोपण

मंदसौर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत सांदीपनि विद्यालय में हुआ पौधरोपण

मंदसौर — पर्यावरण संरक्षण और मातृशक्ति को समर्पित “एक पेड़ माँ के नाम 3.0” योजना के अंतर्गत सांदीपनि विद्यालय महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल, मंदसौर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रभारी  प्राचार्य श्री राजेश रत्नावत की उपस्थिति में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर श्री हामिद खान जेदी, सुश्री आरती शर्मा श्रीमती रचना आर्य श्रीमती रेणुका आचार्य , श्री जयंत तारे, श्री सुरेश बोराना, श्रीमती अर्चना अठवाल और श्रीमती जया सोनी*श्रीमती अलका रतनावत सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।
विद्यालय के बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर पौधे लगाए और पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया।प्रभारी प्राचार्य श्री रत्नावत ने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” योजना न केवल प्रकृति को हरा-भरा बनाएगी, बल्कि बच्चों में प्रकृति और माँ के प्रति सम्मान की भावना भी विकसित करेगी।
कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षकों और बच्चों ने नियमित रूप से पौधों की देखभाल करने का संकल्प लिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}