रेलवेमध्यप्रदेशरतलाम

महाराष्ट्र में भारी बारिश का असर: दो ट्रेनें रद्द, दो री-शेड्यूल, रेल यात्री यात्रा से पहले स्टेटस जरूर जांचें

महाराष्ट्र में भारी बारिश का असर: दो ट्रेनें रद्द, दो री-शेड्यूल, रेल यात्री यात्रा से पहले स्टेटस जरूर जांचें

रतलाम, 8 जुलाई। महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी वर्षा और जलभराव के चलते रेल यातायात प्रभावित हुआ है। यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के सुचारु संचालन को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे ने कुछ ट्रेनों को निरस्त किया है, जबकि कुछ ट्रेनों का परिचालन री-शेड्यूल कर बहाल किया गया है।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 8 जुलाई 2026 को इंदौर से चलने वाली ट्रेन संख्या 19315 इंदौर–असारवा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। वहीं 9 जुलाई 2026 को असारवा से इंदौर आने वाली ट्रेन संख्या 19316 असारवा–इंदौर एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी।

इसके अलावा ट्रेन संख्या 22943 दौंड–इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस का संचालन बहाल कर दिया गया है। यह ट्रेन 8 जुलाई को इंदौर से अपने नियमित मार्ग पर रात्रि 8:10 बजे (20:10 बजे) री-शेड्यूल होकर रवाना होगी।

वहीं ट्रेन संख्या 12956 जयपुर–मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस अब 9 जुलाई 2026 को सुबह 4:30 बजे जयपुर से री-शेड्यूल होकर संचालित होगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की नवीनतम स्थिति अवश्य जांच लें। ट्रेन के समय, ठहराव और अन्य अद्यतन जानकारी के लिए यात्री भारतीय रेलवे की आधिकारिक पूछताछ वेबसाइट तथा RailOne ऐप का उपयोग कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}