अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन द्वारा निरंजनी अखाड़ा पीठाधीश्वर श्री कैलाश चंद जी महाराज का होगा ऐतिहासिक स्वागत

अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन द्वारा निरंजनी अखाड़ा पीठाधीश्वर श्री कैलाश चंद जी महाराज का होगा ऐतिहासिक स्वागत
10 जुलाई को शाम 5:00 बजे कमल चौक पर होगी भव्य पुष्प वर्षा।
मानसरोवर की 15 से अधिक बार यात्रा कर चुके महान संत का नीमच की धरा पर प्रथम आगमन।
नीमच। अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन, पोरवाल समाज एवं पोरवाल महिला मंडल के संयुक्त तत्वाधान में आगामी 10 जुलाई को सायं 5:00 बजे एक भव्य और ऐतिहासिक स्वागत समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह स्वागत कार्यक्रम कमल चौक स्थित बी. एल. धनोतिया (अधिवक्ता) के कार्यालय के सामने आयोजित होगा, जहाँ निरंजनी अखाड़ा पीठाधीश्वर श्री कैलाश चंद जी महाराज साहब के नीमच की पावन धरा पर पधारने पर समाज जनों द्वारा पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया जाएगा।
अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन के अध्यक्ष विश्वास मंडवारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि:
”मानसरोवर की 15 से अधिक बार कठिन व पवित्र यात्रा कर चुके महान संत, परम पूजनीय गुरुदेव का नीमच में प्रथम बार आगमन हो रहा है। गुरुदेव का यह प्रवास वरिष्ठ समाजसेवी संतोष चोपड़ा एवं चोपड़ा परिवार के सौजन्य व माध्यम से हो रहा है, जो पूरे नीमच और पोरवाल समाज के लिए अत्यंत गौरव का विषय है।”
समाज जनों से उपस्थिति की अपील
पोरवाल युवा संगठन, महिला मंडल और समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सभी समाज बंधुओं, मातृशक्ति और धर्मप्रेमी जनता से आग्रह किया है कि वे 10 जुलाई को ठीक सायं 5:00 बजे कमल चौक पर समय पर उपस्थित हों। सभी सामूहिक रूप से एकत्र होकर पूज्य गुरुदेव पर पुष्प वर्षा करें और इस स्वागत समारोह को ऐतिहासिक व भव्य बनाएं।


