महाकाल मुक्तिधाम में शवदाह गृह के निर्माण कि गुणवत्ता कार्य प्रगति का सभापति श्री सोनगरा ने किया औचक्य निरीक्षण

महाकाल मुक्तिधाम में शवदाह गृह के निर्माण कि गुणवत्ता कार्य प्रगति का सभापति श्री सोनगरा ने किया औचक्य निरीक्षण

सीतामऊ । नगर में नगर परिषद द्वारा जनहित विकास कार्यों की नगर की श्रृंखला नप. अध्यक्ष श्री मनोज शुक्ला एवं उपाध्यक्ष श्री सुमित रावत नेतृत्व में निरंतर जारी है। विकास कार्यों कि श्रंखला में नपं सभापति विवेक सोनगरा ने परिषद के इंजिनियर कर्मचारियों के साथ सीतामऊ नगर के वार्ड क्र 06 क्षेत्र में कैलाशपुर रोड स्थित श्री महाकाल मुक्तिधाम परिसर, में 21 लाख 53 हजार 541 रु कि लागत से बन रहे नवीन शवदाह गृह शेड निर्माण का कार्य प्रगति पर अतिंम चरण में, चल रहे निर्माण कार्यों का मौके स्थल पर औचक्य निरीक्षण किया एवं संबधित ठेकेदार कॉल से लगाकर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं सौंदर्यकरण अतिशीघ्र पूर्ण होने अवधि की चर्चा की, मौके पर कार्य कर रहे मिस्त्री से निर्माण सामग्री गुणवत्ता मात्रा की जानकारी ली,
परिसर में जनहित में आवश्यक होने पर नगर परिषद द्वारा नवीन शौचालय भी स्थापित किया जा चुका है, नगर परिषद द्वारा जनप्रतिनिधियों मुख्यमंत्री लाडली बहनों द्वारा पर्यावरण संरक्षण अभियान अंतर्गत पूर्व में परिसर में लगाए गए पौधों का अवलोकन भी किया।
इस अवसर पर नगर परिषद उपयंत्री श्री दलजीतसिंह को नगर एवं वार्ड क्षेत्र के विभिन्न जनहित विकास कार्यों को गुणवत्ता पूर्वक अतिशीघ्र पूर्ण करने हेतु एवं संबंधित ठेकेदारों से गुणवत्ता पूर्वक तय समय अवधि में कार्य पूरा करने चर्चा करने की कहा, मौके स्थल पर ही आवश्यक दिशा – निर्देश दिए।
मुक्तिधाम परिसर के संरक्षण को लेकर नगर परिषद् के माध्यम से विगत वर्षों से कार्य कर रहे कर्मचारी मुन्नालाल टेलर के द्वारा कर्तव्य कार्यों के प्रति समर्पित होकर की जा रही सेवाओं की सराहना करी एवं आत्मीय चर्चा की। श्री महाकाल मुक्तिधाम समिति समस्त सदस्यों द्वारा सक्रियता जागरूकता पूर्वक जनसहयोग से किए जा रहे परिसर में पर्यावरण संरक्षण, अद्भुत सौंदयकरण, निर्माण कार्यों के सेवा कार्य, नवाचार कीर्तिमान रच रहे, जनहित में सदैव अनुकरणीय है।



