नीमच

मंदसौर में 70वीं राज्य स्तरीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ, सांसद सुधीर गुप्ता ने किया उद्घाटन

मंदसौर में 70वीं राज्य स्तरीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ, सांसद सुधीर गुप्ता ने किया उद्घाटन

मंदसौर। 70वीं राज्य स्तरीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता 2026 (बालक 14 वर्ष) का शुभारंभ मंगलवार को उत्कृष्ट स्कूल खेल मैदान में हर्षोल्लास के साथ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ शारदा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद सुधीर जी गुप्ता उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा डॉ.विजय पाटीदार, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया, देवीलाल धाकड़, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनुप्रिया यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मदनलाल राठौर, सहसंयोजक खेल प्रकोष्ठ भाजपा मध्य प्रदेश शांतिलाल मालवीय, भाजपा नेता हिम्मत दांगी, बंसीलाल राठौर, पार्षद सुनीता भावसार, सांसद प्रतिनिधि गौरव अग्रवाल,संयुक्त संचालक राम सिंह बनिहार, लोक शिक्षण भोपाल के ऑब्जर्वर देवेंद्र बाथम, जिला शिक्षा अधिकारी पंकज जाट मंचासिन रहे। सभी अतिथियों का स्वागत जिला क्रीड़ा अधिकारी घासीलाल जोगचंद ने प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया। अतिथियों का स्वागत जिला शिक्षा अधिकारी पंकज जाट द्वारा किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति महारानी लक्ष्मीबाई कन्या विद्यालय मंदसौर की छात्राओं द्वारा “चक दे इंडिया” गीत पर दी गई। वहीं समितियों का गठन रूपरेखा उत्कृष्ट स्कूल प्राचार्य एवं प्रतियोगिता के संयोजक के.सी. सोलंकी द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य अशोक कुमार रत्नावत द्वारा किया गया।

नेशनल खिलाड़ी राम पाटीदार ने सभी खिलाड़ियों को सच्ची भावना के साथ खेल शपथ दिलाई गई।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का स्मरण करने का दिन है। उन्होंने कई चुनौतियों का सामना किया, वे चांद की रोशनी में हॉकी खेलते थे। उनके अंदर देश प्रेम, लगन और निष्ठा थी।जो खेल को ऊंचाइयों पर ले गई। सभी खिलाड़ी उनकी तरह लगन एवं मेहनत से खेलें।
सांसद सुधीर जी गुप्ता ने कहा कि – उन्होंने स्वामी विवेकानंद जी का उल्लेख करते हुए कहा कि जो बच्चे खेलों में होते हैं, उस देश को कोई गुलाम नहीं बना सकता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेलों को खूब बढ़ावा दिया है, अनेक स्टेडियम, खेलो इंडिया आदि से खेल प्रतिभा निखर रही है।
इसके बाद सांसद सुधीर गुप्ता ने प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा की। कार्यक्रम से पूर्व टर्फ मैदान एम.आई.टी. चौराहा पर हॉकी प्रतियोगिता में 13-0से उज्जैन संभाग, रीवा संभाग से लीग मैच में विजय हुआ। जबलपुर संभाग इंदौर संभाग से 1- 0 से लीग मैच में विजय हुआ।मार्च पास्ट सेंट थॉमस स्कूल मंदसौर के तत्वाधान में निकाला गया।
अंत में आभार प्रदर्शन जिला क्रीड़ा अधिकारी घासीलाल जोगचंद द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}