सुवासरामंदसौर जिला

महाविद्यालय सुवासरा में जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

महाविद्यालय सुवासरा में जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

पंकज बैरागी,

सुवासरा (निप्र)। महाराणा प्रताप शासकीय महाविद्यालय सुवासरा में जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मंदसौर जिले के विभिन्न महाविद्यालयों से छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों के साथ संबंधित महाविद्यालयों के कोच एवं मैनेजर भी उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार शतरंज के खेल में प्रत्येक चाल सोच-समझकर और बेहतर रणनीति के साथ चलनी पड़ती है, उसी प्रकार जीवन में भी सही योजना एवं प्लानिंग के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता में चयनित विद्यार्थी आगामी रतलाम में आयोजित होने वाली संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में मंदसौर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं प्रतियोगिता से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन प्रो. सुंदरलाल पाटीदार ने किया, जबकि आभार डॉ. शंभू सिंह सिसोदिया ने व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}