विकासमंदसौरमंदसौर जिला

नपा अध्यक्ष श्रीमती गुर्जर ने सीवरेज कार्य के दौरान सड़कों की स्थिति का आज मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण 

नपा अध्यक्ष श्रीमती गुर्जर ने सीवरेज कार्य के दौरान सड़कों की स्थिति का आज मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण 

मंदसौर ।नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर ने शहर के वार्ड क्रमांक 39 (यशनगर) एवं वार्ड क्रमांक 26 (चंद्रपुरा) में चल रहे सीवरेज कार्य के दौरान सड़कों की स्थिति का आज मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान श्रीमती गुर्जर ने संबंधित ठेकेदार को तत्काल बुलाकर स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क की मरम्मत एवं समतलीकरण का कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि विकास कार्य समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए पूर्ण हों।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर, पार्षद श्रीमती भारती  पाटीदार, श्री धीरज  पाटीदार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री पी.के. सुमन एवं नगर पालिका के इंजीनियरिंग विभाग की टीम मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}