नीमच

पिपलिया व्यास मे विद्यार्थियों ने ‘नो बैग डे’ पर मिट्टी के खिलौने बनाकर दिखाए 21वीं सदी के कौशल

पिपलिया व्यास मे विद्यार्थियों ने ‘नो बैग डे’ पर मिट्टी के खिलौने बनाकर दिखाए 21वीं सदी के कौशल

 

नीमच। राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार स्थानीय शासकीय माध्यमिक विद्यालय पिपलिया व्यास में शनिवार को ‘बैग रहित दिवस’ (No Bag Day) का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए, विद्यार्थियों को 21वीं सदी के आवश्यक कौशलों से परिचित कराने के लिए एक विशेष रचनात्मक गतिविधि आयोजित की गई।

गतिविधि प्रभारी श्रीमती अनीता नेवल के कुशल मार्गदर्शन में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने मिट्टी के आकर्षक और सुंदर खिलौनों का निर्माण किया। इस गतिविधि के दौरान बच्चों में गजब का उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता और हुनर का प्रदर्शन करते हुए एक से बढ़कर एक मिट्टी की कलाकृतियाँ और खिलौने तैयार किए।

शिक्षकों ने बढ़ाया उत्साह

विद्यार्थियों के इस रचनात्मक प्रयास और उत्साह को देखकर विद्यालय के शिक्षकों ने उनकी जमकर सराहना की। बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए इस अवसर पर शिक्षक श्री दिलीप गरासिया, श्री महेंद्र सिंह शक्तावत, श्री संदीप डेविड और श्री जगदीश मालवीय विशेष रूप से उपस्थित रहे। शिक्षकों ने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ इस प्रकार के व्यावहारिक और कौशल-आधारित कार्यों के महत्व को समझाया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}