जिला कांग्रेस अध्यक्ष 2 जुलाई को जिले के दौरे पर

जिला कांग्रेस अध्यक्ष 2 जुलाई को जिले के दौरे पर
मंदसौर/शामगढ-जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेन्द्र सिंह गुर्जर 2 जुलाई को मंदसौर जिले के विभिन्न ब्लॉकों के संगठनात्मक दौरे पर रहेंगे , इस दौरान वे जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत और वार्ड कमेटियों का सत्यापन करेंगे_
दौरे की शुरुआत प्रातः 10 बजे धुंधड़का ब्लॉक के गुर्जर बड़िया मंडल से होगी , इसके बाद दोपहर 12 बजे सीतामऊ ब्लॉक के तीतरोद मंडल और दोपहर 02 बजे सुवासरा ब्लॉक के मंडल में वे ग्राम पंचायत कमेटी का सत्यापन कार्य संपन्न करेंगे , दिन के अंतिम चरण में शाम 04 बजे शामगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की नवगठित कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की जाएगी , जिसमें श्री गुर्जर शिरकत करेंगे और नगर की वार्ड कमेटियों के गठन का सत्यापन करेंगे
इस संगठनात्मक दौरे में जिला कांग्रेस संगठन महासचिव अजय लोढ़ा और जिला प्रवक्ता प्रवीण मांगरीया विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे एवं कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यों की समीक्षा करेंगे ,
जिला सोशल मीडिया प्रभारी ईश्वर सूर्यवंशी खेताखेड़ा ने बताया कि यह दौरा संगठन की मजबूती और जमीनी स्तर पर कामकाज की समीक्षा के लिए आयोजित किया गया है
==========



