
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत ताल से छः श्रृद्धालुओं को हरिद्वार हेतु रवाना किया
तहसील ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत नगर परिषद ताल से 6 छः श्रृद्धालुओं का चयन कर हरिद्वार ऋषिकेश यात्रा हेतु नगर परिषद ताल से रवाना किया गया,जिसमें गिरधरलाल माली , श्रीमती राम कन्या माली, श्रीमती सुगन बाई ,श्रीमती बगदीबाई प्रजापत ,श्रीमती लीलाबाई का तीर्थ दर्शन हेतु चयन हुआ है। जिन्हे 26 जून 2026 को रतलाम रेलवे स्टेशन से उनकी यात्रा प्रारंभ होगी जो 29 जून 2026 को वापसी होगी। यात्रा के दौरान हरिद्वार एवं ऋषिकेश के संपूर्ण दर्शनीय स्थल के दर्शन करवाएंगे जाएंगे। तीर्थ यात्रियों को नगर परिषद अध्यक्ष , उपाध्यक्ष , सभापति व पार्षदों एव मुख्य नगर पालिका अधिकारी की उपस्थिति में तीर्थ यात्रियों कोफूल मालाएं पहनाकर हरि झंडी दिखाकर गाड़ी रतलाम के लिए रवाना की गई। उक़्त जानकारी तीर्थ दर्शन प्रभारी महेंद्र दुबे द्वारा दी गई


