देशउत्तर प्रदेशगोरखपुर

14 वर्षों बाद बी-पैक्स बढ़या में शुरू हुआ उर्वरक वितरण, किसानों को मिली बड़ी राहत

14 वर्षों बाद बी-पैक्स बढ़या में शुरू हुआ उर्वरक वितरण, किसानों को मिली बड़ी राहत

गोरखपुर/पीपीगंज विकासखंड भरोहिया अंतर्गत (बी-पैक्स) साघन सहकारी समिति लि बढ़या पचगावा पर करीब 14 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद किसानों को पुनः उर्वरक वितरण शुरू कर दिया गया। शुभारंभ के अवसर पर रवि प्रताप सिंह उर्फ दिनेश सिंह ने फीता काटकर वितरण प्रक्रिया का उद्घाटन किया। लंबे समय बाद समिति पर खाद उपलब्ध होने से क्षेत्र के किसानों में खुशी और राहत का माहौल है।उद्घाटन के दौरान रवि प्रताप सिंह उर्फ दिनेश सिंह ने कहा कि पिछले कई वर्षों से किसानों को उर्वरक के लिए दूर-दराज की सहकारी समितियों अथवा निजी दुकानों का सहारा लेना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त बर्बादी होती थी। अब स्थानीय स्तर पर बी-पैक्स बढ़या पर उर्वरक उपलब्ध होने से किसानों को खेती-किसानी के कार्यों में काफी सुविधा मिलेगी और उनकी लागत भी कम होगी।अपर जिला सहकारी अधिकारी कैंपियरगंज बाबूराम प्रसाद ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुरूप किसानों को निर्धारित दरों पर उर्वरक उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वितरण व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी, व्यवस्थित और सुचारु बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।मौके पर उपस्थित किसानों ने शासन व सहकारिता विभाग के अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी बी-पैक्स के माध्यम से नियमित रूप से उर्वरक की आपूर्ति जारी रहेगी, जिससे कृषि कार्य प्रभावित न हों।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}