समाचार मध्यप्रदेश मंदसौर 27 जून 2026 शनिवार

////////////////////////////////
अफजलपुर पुलिस ने पकड़ा मोटर चोर गिरोह, दो आरोपी गिरफ्तार
मंदसौर। जिले के अफजलपुर थाना क्षेत्र में किसानों के खेतों और कुओं से रात्रि में विद्युत मोटर व केबल चोरी करने वाले शातिर गिरोह का किया पर्दाफाश। पुलिस ने गिरोह के दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई मोटर, केबल और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है।जानकारी अनुसार दिनांक 22-23 जून की दरमियानी रात्रि को फरियादी रुघनाथ सिंह पिता माधुसिंह निवासी अफजलपुर के खेत पर स्थित कुएं से अज्ञात बदमाशों ने विद्युत मोटर और केबल चोरी कर ली थी। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना अफजलपुर में अपराध क्रमांक 161/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की गई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए (SP) विनोद कुमार मीणा के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी निरीक्षक हरीश मालवीय के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दो संदिग्धों को रोककर पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम अभिषेक और जहीर बताया तथा आरोपी ने चोरी करना कबूल किया।
इसके बाद पुलिस ने अभिषेक पिता विक्रम सिंह 22 वर्ष तथा जहीर पिता वहीद 22 वर्ष निवासी थाना दलौदा को गिरफ्तार कर लिया। वही एक फरार आरोपी सुमित पिता विक्रम सिंह निवासी दलौदा जिला मंदसौर की तलाश शुरू कर दी।
पुलिस ने आरोपी जहीर के कब्जे से चोरी की गई एक विद्युत मोटर और केबल बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 11,500 रुपये बताई जा रही है। वहीं, दूसरे आरोपी अभिषेक के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई पल्सर मोटरसाइकिल जब्त की गई है।
=========
बालक एवं कन्या उत्कृष्ट छात्रावासो में छात्र/छात्राओ के अध्यापन कार्य हेतु आवेदन 29 जून तक आमंत्रित
उक्त कोंचिग व्यवस्था केवल छात्र/छात्राओ के विशेष अध्यापन कार्य के लिये है
मंदसौर 26 जून 26 / जनजातीय कार्य विभाग जिला संयोजक श्रीमती अंगुरबाला भगोरा द्वारा बताया गया कि, चालू शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिये अनुसूचित जाति जिला स्तरीय बालक एवं कन्या उत्कृष्ट छात्रावास मदंसौर व विकासखण्ड स्तरीय बालक एवं कन्या उत्कृष्ट छात्रावास मल्हारगढ/सीतामउ/गरोठ/भानपुरा में प्रवेशित छात्र/छात्राओ के प्रावीण्य उन्नयन एवं उच्च गुणवत्ता के लिये विशेष कोंचिग व्यवस्था के अंतर्गत सादे कागज पर अंक सूची सहित आवेदन आंमत्रित किये जाते है, आवेदन पत्र पर स्नातक/ स्नातकोत्तर मे प्राप्त प्राप्तांको का प्रतिशत लिखना एवं अंकसूची संलग्न करना अनिवार्य होगा, प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण शिक्षकों को कोचिंग व्यवस्था अन्तर्गत अध्यापन कार्य हेतु पात्र होंगे, जिसके लिये शासन द्वारा प्रतिकाल खण्ड अनुसार निर्धारित मानदेय देय होगा। साथ ही जिले में संचालित महाविद्यालयीन बालक एवं कन्या छात्रावास मंदसौर/सुवासरा में अंग्रेजी विषय की कोचिंग हेतु आवेदन आमंत्रित किये जाते है।
उक्त कोंचिग व्यवस्था केवल छात्र/छात्राओ के विशेष अध्यापन कार्य के लिये है न कि कोई नियुक्ति स्नातक/ स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त उच्च योग्यताधारी गणित, भौतिक, रसायन, जीव विज्ञान, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान एवं कम्प्यूटर / सामान्य ज्ञान हेतु शासकीय शिक्षको के अलावा प्रायवेट शिक्षक एवं उत्कृष्ट प्रायवेट कोंचिग सेन्टरो के आवेदन पत्र 29 जून 2026 तक कार्यालयीन समय में कार्यालय जिला संयोजक, जनजातीय कार्य विभाग कलेक्टोरेट परिसर मंदसौर (सुशासन भवन कमरा नं. 312) आंमत्रित किये जाते है, शिक्षक यदि चाहे तो संबंधित क्षेत्र के जिला/विकासखण्ड स्तर पर संचालित उत्कृष्ट छात्रावासों मे आवेदन प्रस्तुत कर सकते है, निर्धारित तिथि पश्चात आवेदन पत्र मान्य नही किये जायेंगे।
========
शासकीय आईटीआई में प्रवेश हेतु 30 जून तक डीएसडी एमपी ऑनलाईन पोर्टल पर करें आवेदन
अभ्यर्थियों के लिए चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 30 जून तक निर्धारित
मंदसौर 26 जून 26 / औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था प्रचार्य द्वारा बताया गया कि मंदसौर शासकीय आईटीआई में सत्र 2026-27 के प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी डीएसडी एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया 30 जून 2026 तक चलेगी। वहीं अभ्यर्थियों के लिए चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 30 जून 2026 तक निर्धारित की गई है।
जिले की 6 शासकीय आईटीआई में फिटर, इलेक्ट्रिशियन, मोटर मैकेनिक, वेल्डर, स्टेनो हिंदी/इंग्लिश, कोपा, सोलर टेक्नीशियन, ड्राफ्टमैन सिविल, मशीनिस्ट एवं आरएसी सहित अनेक रोजगारपरक ट्रेडों में प्रशिक्षण उपलब्ध है। इन ट्रेडों के माध्यम से विद्यार्थियों को तकनीकी एवं व्यावसायिक कौशल प्रदान किया जाएगा, जिससे रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त हो सकेंगे। प्रवेश प्रक्रिया, ट्रेड चयन एवं अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी अपने नजदीकी शासकीय आईटीआई संस्थान में संपर्क कर सकते हैं।
========
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत 27 जून को निकलेगी पल्स पोलियो जागरूकता रैली
मंदसौर 26 जून 26 / मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी.एस. चौहान द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत आगामी 28 जून 2026 (रविवार) को शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जाएगी। इस अभियान की सफलता और जन-जागरूकता सुनिश्चित करने के लिए 27 जून 2026 को शहर में एक जागरूकता रैली का आयोजन किया जा रहा है।
इस अभियान के तहत जिले का कोई भी बच्चा दवा पीने से वंचित न रहे, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने पुख्ता तैयारियां की हैं। जागरूकता हेतु निकाली जा रही यह रैली 27 जून 2026 को प्रातः 9:30 बजे इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय मंदसौर से प्रारंभ होगी, जिसे क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।
यह रैली जिला चिकित्सालय से शुरू होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और चौराहों से गुजरेगी, जहाँ नारों और संदेशों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया जाएगा। रैली का समापन जिला प्रशिक्षण केंद्र (IPP-6) पर होगा।
इस रैली में मुख्य रूप से निम्नलिखित सदस्य सहभागिता करेंगे, इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक और विशेषज्ञ, नर्सिंग ऑफिसर्स एवं पैरामेडिकल स्टाफ, शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की आशा कार्यकर्ताएं और नर्सिंग स्टूडेंट इस रैली में मुख्य रूप से निम्नलिखित सदस्य सहभागिता करेंगे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे 28 जून 2026 को अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जाकर “दो बूंद जिंदगी की” अवश्य पिलवाएं और जिले को पोलिओ मुक्त बनाए रखने में सहयोग करें।
[26/6, 7:29 pm] sanskardarshan077: *यूट्यूब विज्ञापन दिखाकर 72 लाख की साइबर ठगी: फर्जी ट्रेडिंग-आईपीओ ऐप के झांसे में आया परिवार*चित्तौड़गढ़। जिले के राशमी क्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ 72 लाख रुपए की बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने यूट्यूब पर निवेश संबंधी विज्ञापन दिखाकर पहले भरोसा जीता और फिर फर्जी ट्रेडिंग एवं आईपीओ ऐप के जरिए पीड़ित और उसके परिवार से लाखों रुपए विभिन्न खातों में ट्रांसफर करवा लिए। मामले की शिकायत साइबर थाने में दर्ज कराई गई है।
जानकारी के अनुसार, पहुंना निवासी गोपाल लाल शर्मा ने पुलिस को बताया कि मार्च 2026 में यूट्यूब देखते समय उन्हें शेयर ट्रेडिंग और नए आईपीओ में निवेश कर अधिक मुनाफा कमाने का विज्ञापन दिखाई दिया। विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद उनकी बातचीत व्हाट्सऐप के माध्यम से कुछ लोगों से हुई, जिन्होंने स्वयं को आईआईएफएल कैपिटल सर्विस लिमिटेड से जुड़ा बताया।
आरोपियों ने ट्रेडिंग और आईपीओ निवेश पर 5 से 20 प्रतिशत तक अधिक लाभ का लालच दिया। विश्वास दिलाने के लिए उन्होंने रजिस्ट्रेशन फॉर्म, कंपनी से संबंधित दस्तावेज तथा एक डायरेक्टर के हस्ताक्षर वाला कथित प्रमाण पत्र भी भेजा। दस्तावेज देखकर गोपाल लाल शर्मा को लगा कि वे किसी अधिकृत निवेश प्लेटफॉर्म से जुड़े हैं।
इसके बाद आरोपियों ने उन्हें एक व्हाट्सऐप ग्रुप से जोड़ दिया और मोबाइल ऐप डाउनलोड करवाया। धीरे-धीरे निवेश बढ़ाने के नाम पर उनसे, उनकी पत्नी तथा पिता के खातों से करीब 72 लाख रुपए अलग-अलग बैंक खातों में जमा करवा लिए। ऐप में मुनाफा और बढ़ती राशि दिखाई जाती रही, जिससे परिवार को निवेश पर भरोसा बना रहा।
जब पीड़ित ने राशि निकालने का प्रयास किया तो ऐप में बैलेंस शून्य दिखाई दिया। साथ ही जिन मोबाइल नंबरों से संपर्क किया जा रहा था, वे सभी बंद मिले। ठगी का अहसास होने पर गोपाल लाल शर्मा ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया या यूट्यूब पर दिखाई देने वाले निवेश संबंधी विज्ञापनों पर बिना जांच-पड़ताल भरोसा न करें तथा किसी भी अनजान प्लेटफॉर्म पर धनराशि निवेश करने से पहले उसकी सत्यता अवश्य जांच लें।
=========
पिपलेश्वर महादेव के चरणों में किटियानी में रचा प्रकृति-धर्म का संगम- वर्षा की पहली फुहार में रोपा आंवला, नवमी पर होगी पूजा
मन्दसौर। 26 जून को वर्षा ऋतु की पहली फुहार के साथ ही किटियानी, मंदसौर स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में पर्यावरण संरक्षण और धार्मिक आस्था का सुंदर संगम देखने को मिला। यहाँ पिपलेश्वर महादेव के चरणों में भगवान विष्णु का वास माने जाने वाले पवित्र आंवला के पौधे का वृक्षारोपण किया गया।
इस पुण्य कार्य में दुर्ग से पधारीं श्रीमती अर्चना जोशी एवं क्षेत्र की सम्मानित समाजसेवी श्रीमती सोनी ने मुख्य रूप से भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ महादेव के जयकारे और आंवले के पौधे की पूजा-अर्चना के साथ किया गया।
श्रीमती अर्चना जोशी ने इस अवसर पर बताया, आंवला केवल एक वृक्ष नहीं, बल्कि स्वास्थ्य और आस्था का प्रतीक है। कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की नवमी, जिसे आंवला नवमी या अक्षय नवमी कहते हैं, उस दिन महिलाएँ विशेष रूप से आंवले के वृक्ष के नीचे भगवान विष्णु का पूजन करती हैं। पिपलेश्वर महादेव के सान्निध्य में आज इसका रोपण करना अत्यंत पुण्यदायी है।
समाजसेवी श्रीमती सोनी ने लोगों से आह्वान किया, पिपलेश्वर महादेव की छाया और वर्षा की पहली फुहार – इससे शुभ मुहूर्त क्या होगा। आज हमने जिस आंवले का पौधा लगाया है, वह आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध हवा, औषधि और छाया देगा। आंवला नवमी पर जब हमारी बहनें यहाँ इसकी पूजा करेंगी, तो यह स्थान और भी सिद्ध हो जाएगा। हर घर में एक आंवला अवश्य लगाना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने पिपलेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर लगाए गए पौधे की परिक्रमा की और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी ली। इस पहल की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है।
=========
मंदिर के चबूतरे के निर्माण को लेकर विवाद, केस दर्ज
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ा डांगी में पुराने मंदिर के चबूतरे के निर्माण कार्य को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने के आरोप में प्रकरण दर्ज किया है। फरियादी दरबार सिंह राजपूत (42) निवासी बरखेड़ा डांगी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि गांव में पुराने सरपंच के घर के पास स्थित पुराने मंदिर के खंडहर हो चुके चबूतरे का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान गांव का दिलीप डांगी कथित रूप से शराब के नशे में वहां पहुंचा और निर्माण कार्य का विरोध करते हुए चबूतरा नहीं बनने देने की बात कही। फरियादी के अनुसार जब उसने कहा कि यह मंदिर की जमीन है और निर्माण कार्य से किसी को परेशानी नहीं होनी चाहिए, तो आरोपी आक्रोशित हो गया और अश्लील गालियां देने लगा। आरोपी धमकी देते हुए बोला कि यदि भविष्य में चबूतरे का निर्माण कार्य जारी रखा गया तो वह जान से खत्म कर देगा। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर किया।
===========
कार की सीटों में बनाई गई गुप्त स्कीम से 45 किलो डोडाचूरा जब्त, आरोपी जेल भेजा, एक फरार
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। नारायणगढ़ थाना पुलिस ने एक कार से 45 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए। नारायणगढ़ थाना प्रभारी राजेन्द्र पंवार ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सोजावास निवासी गोपाल पिता मथुरा भारती अपनी मारुति वैगनआर कार क्रमांक आरजे-25-सीए-9748 में डोडाचूरा छिपाकर झाड़ड़ा, पालसोड़ा और भंवरासा मार्ग से हाईवे की ओर ले जाने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने भंवरासा-बोरखेड़ी फंटा क्षेत्र में घेराबंदी की। कुछ समय बाद मुखबिर के बताए अनुसार एक सफेद रंग की वैगनआर कार वहां पहुंची, जिसे रोककर चालक से पूछताछ की गई। चालक ने अपना नाम गोपाल भारती गोस्वामी (46) निवासी ग्राम सोजावास, जिला नीमच बताया। कार की तलाशी के दौरान कार की पिछली सीटों में विशेष रूप से बनाई गई गुप्त स्कीम (कैविटी) मिली। सीटों के अंदर छिपाए गए तीन प्लास्टिक कट्टों में मटमैले रंग का पदार्थ भरा हुआ था। जांच करने पर वह अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा 45 किलोग्राम मिला। पुलिस ने डोडाचूरा, आरोपी का मोबाइल फोन तथा परिवहन में प्रयुक्त वैगनआर कार को जब्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी यह डोडाचूरा सोजावास निवासी सालिगराम बावरी से लेकर जा रहा था। हालांकि सालिगराम फरार है और उसकी गिरफ्तारी के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि डोडाचूरा किस स्थान पर पहुंचाया जाना था और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। बुधवार शाम पुलिस ने आरोपी गोपाल भारती को मंदसौर स्थित एनडीपीएस एक्ट न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के आदेश दिए हैं। अब पुलिस फरार आरोपी सालिगराम बावरी की तलाश में जुटी हुई है।
==========



